Santosh Kumar | June 9, 2026 | 12:30 PM IST | 2 mins read
यूपी जीएनएम 2026 एंट्रेंस एग्जाम 16 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक आयोजित किया जाएगा और इसकी कुल अवधि 140 मिनट होगी।

UP GNM Admit Card 2026 Live Updates: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) द्वारा आज उत्तर प्रदेश जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर लॉग इन करके यूपी जीएनएम हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी जीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा 16 जून को आयोजित की जाएगी। यूपीजीईटी एडमिट कार्ड पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा।
यूपी के अलग-अलग सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में 3 साल के जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) कोर्स में एडमिशन के लिए यूपीजीईटी 2026 परीक्षा आयोजित की जा रही है। जीएनएम एडमिट कार्ड पर परीक्षा निर्देश शामिल होंगे।
यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा 16 जून को एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एबीवीएमयू ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे यूपी जीएनएम एडमिट कार्ड पर छपी जानकारी को ध्यान से पढ़ें और समय से पहले परीक्षा हॉल में पहुंचें।
यूपी जीएनएम एंट्रेंस एग्जाम 2026 सुबह 11 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक होगा और इसकी कुल अवधि 140 मिनट होगी। परीक्षा ऑब्जेक्टिव (एमसीक्यू) प्रकार की होगी और प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
Also readRUHS CUET Final Answer Key 2026: आरयूएचएस सीयूईटी फाइनल आंसर-की पीसीएम, पीसीबी के लिए जारी
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे-
सभी उत्तरों को परीक्षा केंद्र द्वारा दिए गए काले बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करके ओएमआर शीट पर मार्क करना होगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
आवेदन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से 2 जून तक चली। यूपी जीएनएम एडमिट कार्ड 2026 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एबीवीएमयू की हेल्पलाइन नंबर 9889383770 या 9889383774 पर संपर्क कर सकते हैं।
यूपी जीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा 16 जून को आयोजित की जाएगी। यूपीजीईटी एडमिट कार्ड 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा। यूपी जीएनएम हॉल टिकट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए उम्मीदवार इस वेबसाइट पर बने रहें।
June 9, 2026 | 12:30 PM IST
यूपी जीएनएम एडमिट कार्ड 2026 पर परीक्षा से जुड़े सभी आवश्यक निर्देश स्पष्ट रूप से शामिल होते हैं। यह निर्देश उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से परीक्षा देने में मदद करते हैं।
June 9, 2026 | 12:10 PM IST
यूपी जीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा 16 जून को आयोजित की जाएगी। यूपीजीईटी एडमिट कार्ड पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा।
June 9, 2026 | 11:40 AM IST
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर लॉग इन करके यूपी जीएनएम हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
June 9, 2026 | 11:40 AM IST
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) द्वारा आज उत्तर प्रदेश जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार अब 6 जून को हुए बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, आपत्तियों के लिए विंडो भी खोल दी गई है। उम्मीदवारों के पास आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 1 दिन का समय है।
Santosh Kumar