Trusted Source Image

RUHS CUET Final Answer Key 2026: आरयूएचएस सीयूईटी फाइनल आंसर-की पीसीएम, पीसीबी के लिए ruhscuet2026.com पर जारी

Santosh Kumar | June 5, 2026 | 11:28 AM IST | 1 min read

उम्मीदवार पीसीएम और पीसीबी दोनों स्ट्रीम के लिए अलग-अलग सेट (ए, बी, सी, डी) की फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Back

Build a Career in Paramedical Science

Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.

Check Now
आरयूएचएस सीयूईटी नर्सिंग रिजल्ट 2 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव किया गया। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरयूएचएस सीयूईटी नर्सिंग रिजल्ट 2 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव किया गया। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस) ने सीयूईटी 2026 के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ruhscuet2026.com के माध्यम से पीसीएम और पीसीएम दोनों स्ट्रीम के लिए फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आरयूएचएस सीयूईटी नर्सिंग रिजल्ट 2 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव किया गया।

आरयूएचएस सीयूईटी 2026 परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई। 23 मई को प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थीं। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद, बोर्ड ने फाइनल आंसर की जारी की है।

RUHS CUET Answer Key 2026: आंसर-की के आधार पर रिजल्ट जारी

आरयूएचएस सीयूईटी फाइनल आंसर-की पीडीएफ के आधार पर आरयूएचएस रिजल्ट तैयार किए गए हैं। इस परीक्षा के जरिए राजस्थान में बीएससी. नर्सिंग, फ़ार्मेसी और विभिन्न पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा।

उम्मीदवार पीसीएम और पीसीबी दोनों स्ट्रीम के लिए अलग-अलग सेट (ए, बी, सी, डी) की फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब कोई और आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Also readRUHS CUET Result 2026 (Out) LIVE: आरयूएचएस सीयूईटी रिजल्ट जारी @ruhscuet2026.com; स्कोरकार्ड लिंक, कटऑफ

RUHS CUET Final Answer Key 2026: फाइनल आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरयूएचएस सीयूईटी फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जाएं।
  • पीसीएम, पीसीबी फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • आरयूएचएस सीयूईटी फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर लें
  • फाइनल आंसर-की के आधार पर ही रिजल्ट जारी किया गया।

RUHS CUET Counselling 2026: काउंसलिंग शेड्यूल जल्द

सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन आरयूएचएस द्वारा संबद्ध कॉलेजों की सूची को अंतिम रूप दिए जाने के बाद ही किया जाएगा। सभी संबद्ध कॉलेजों में, 100% सीटें (स्वीकृत सीटों की संख्या में से) आरयूएचएस सीयूईटी के माध्यम से भरी जाएंगी।

सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज और कोर्स-वार संभावित सीट मैट्रिक्स, चॉइस भरने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications