Trusted Source Image

Rajasthan Pre DElED Counselling 2026: राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल जारी, पंजीकरण प्रोसेस आज से शुरू

Santosh Kumar | June 11, 2026 | 10:02 AM IST | 2 mins read

अब काउंसलिंग पंजीकरण और आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और सामान्य/संस्कृत पाठ्यक्रम का विकल्प बदला नहीं जा सकेगा।

योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू) कोटा ने राजस्थान प्री डीएलएड (बीएसटीसी) 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट घोषित होने के बाद, आज से रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 जून तय की गई है।

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का आयोजन 20 मई 2026 को हुआ और इसका परिणाम 10 जून को जारी किया गया। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना बीएसटीसी रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Rajasthan BSTC Counselling 2026: आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया शुरू

अब काउंसलिंग पंजीकरण और आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और सामान्य/संस्कृत पाठ्यक्रम का विकल्प बदला नहीं जा सकेगा।

काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन से पहले फॉर्म में बदलाव करने के लिए ₹200 की फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। उम्मीदवार वेबसाइट पर जारी काउंसलिंग कैलेंडर और गाइडलाइन के अनुसार तय समय पर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करें।

Also readRajasthan BSTC Result 2026 (Out) LIVE: बीएसटीसी रिजल्ट जारी @predeledraj2026.com; रोल नंबर से देखें, कटऑफ

Rajasthan Pre DElED Counselling 2026: बीएसटीसी काउंसलिंग शेड्यूल

उम्मीदवारों के नतीजे बिना किसी कट-ऑफ के घोषित कर दिए गए हैं। कोर्स में दाखिले के लिए योग्य उम्मीदवार, परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर ₹3,000 की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करके काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकता है।

दाखिले के बाद रजिस्ट्रेशन फीस कोर्स की फीस में एडजस्ट की जाएगी। कोर्स में एडमिशन की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए, कैंडिडेट्स को इंस्टीट्यूशन चुनते समय अधिक ऑप्शन चुनने चाहिए। बीएसटीसी काउंसलिंग शेड्यूल इस प्रकार है-

विवरण

डेट

आवेदन पत्र में संशोधन

11 से 16 जून तक

काउंसलिंग पंजीकरण एवं कॉलेज विकल्प भरने की प्रक्रिया

11 से 16 जून तक

प्रथम चरण की आवंटन (अलॉटमेंट) सूची जारी

20 जून

प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा ₹13,555 ऑनलाइन शुल्क जमा करना

20 से 27 जून तक

आवंटित शिक्षक शिक्षा संस्थान में अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग

20 से 29 जून तक

संस्थान द्वारा दस्तावेज सत्यापन एवं ऑनलाइन प्रवेश सत्यापन

20 से 29 जून तक

संस्थान द्वारा प्रवेशित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन प्रोविजनल प्रवेश स्लिप जारी करना

20 से 29 जून तक

अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन

3 से 4 जुलाई तक

अपवर्ड मूवमेंट का परिणाम घोषित

7 जुलाई

अपवर्ड मूवमेंट के बाद आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग

7 से 9 जुलाई तक

Rajasthan BSTC 2026 Counselling: फीस रिफंड संबंधी डिटेल्स

एडमिशन की पूरी प्रक्रिया खत्म होने के बाद, जिन कैंडिडेट्स का एडमिशन नहीं हो पाएगा (संस्थान अलॉटमेंट के आधार पर), उनकी ₹3000/- की रजिस्ट्रेशन फीस में से ₹100/- काटकर बाकी रकम वापस कर दी जाएगी।

वहीं, संस्थान अलॉटमेंट के बाद रिपोर्ट न करने वाले कैंडिडेट्स की रजिस्ट्रेशन फीस में से ₹500/- काटकर ₹2500/- वापस किए जाएंगे। रिफंड सिर्फ़ कैंडिडेट द्वारा बताए गए बैंक अकाउंट में ही किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications