Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड आवेदन की लास्ट डेट 28 फरवरी तक बढ़ी, जानें प्रोसेस
Santosh Kumar | February 2, 2026 | 04:37 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर 28 फरवरी तक बीएसटीसी प्री डीएलएड एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा ने राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब predeledraj2026.com पर जाकर 28 फरवरी तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। पहले आखिरी तारीख 31 जनवरी थी, लेकिन अधिक आवेदकों को मौका देने और उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इसे बढ़ा दिया गया है।
कैंडिडेट्स को ऑफिशियल पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा, अपनी पर्सनल डिटेल्स भरनी होंगी, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और एप्लीकेशन फीस देनी होगी। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: प्री डीएलएड आवेदन फीस
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड (सामान्य) अथवा डीएलएड (संस्कृत) किसी एक पाठ्यक्रम के लिए 450 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं डीएलएड (सामान्य) एवं डीएलएड (संस्कृत) दोनों पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क 500 रुपये है।
राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 में प्रवेश क्षमता की अधिकतम 5 प्रतिशत सीटों पर राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा सकेगा। राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी में ही पात्र होंगे।
Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: आवेदन के लिए पात्रता मानदंड
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 के लिए अप्लाई करने वाले जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 साल है। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
राजस्थान प्री डीएलएड के लिए जो अभ्यर्थी वर्ष 2026 में उच्च माध्यमिक परीक्षा में शामिल हुए हैं या हो रहे हैं, वे भी आवेदन करने के लिए पात्र होंगे, लेकिन उन्हें काउंसलिंग के समय तक पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
वीएमओयू द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, फिर परीक्षा होगी, नतीजे आएंगे और उसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी।
अगली खबर
]UGC Equity Rules 2026: अलंकार अग्निहोत्री ने एससी-एसटी एक्ट वापस न लेने पर 7 फरवरी से आंदोलन की दी चेतावनी
इस्तीफा देने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निलंबित किए गए पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री रविवार शाम वाराणसी के केदार घाट स्थित श्रीविद्या मठ पहुंचे, जहां उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच