Trusted Source Image

JEE Main 2027: जेईई मेन सेशन 1 के लिए 7,04,316 कैंडिडेट ने सफलतापूर्वक जमा किए फॉर्म, लास्ट डेट जानें

Abhay Pratap Singh | November 16, 2026 | 03:16 PM IST | 2 mins read

जेईई मेन का आयोजन अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है।

जेईई मेन सेशन 1 2027 परीक्षा 20,21,22,23,24 और 28 जनवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक एक्स/NTA)
जेईई मेन सेशन 1 2027 परीक्षा 20,21,22,23,24 और 28 जनवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक एक्स/NTA)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। जनवरी 2027 सत्र की जेईई मेन परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2026 तक जल्द से जल्द अप्लाई कर सकते हैं।

एनटीए के अनुसार, “7,04,316 से अधिक कैंडिडेट्स ने पहले ही अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर दिए हैं और सफलतापूर्वक शुल्क का भुगतान कर दिया है। 9,05,144 पंजीकरण फॉर्म प्राप्त हुए हैं। आवेदन के लिए सिर्फ 7 दिन शेष बचे हैं।” विलंब शुल्क के साथ जेईई मेन 2027 सेशन 1 एप्लीकेशन की अंतिम तिथि 26 नवंबर, 2026 है।

जेईई मेन 2027 सेशन 1 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 27 नवंबर से 29 नवंबर, 2026 तक खुली रहेगी। जेईई मेन का आयोजन अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है। पेपर 1 बीई और बीटेक के लिए तथा पेपर 2A बीआर्क और पेपर 2B बीप्लानिंग में एडमिशन के लिए होता है।

Also readSHRESHTA NETS Registration 2027: श्रेष्ठ नेट्स अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू, लास्ट डेट 30 नवंबर, एग्जाम डेट जानें

एनटीए के अनुसार, “एक से अधिक आवेदन पत्र जमा करने से किसी उम्मीदवार को एक ही सत्र में एक से अधिक बार परीक्षा में बैठने का अधिकार नहीं मिल जाता। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक आवेदन संख्या का उपयोग करके परीक्षा में बैठता है, तो इसे अनुचित साधनों (UFM) का उपयोग माना जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।”

JEE Main 2027 Registration: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईई मेन 2027 फॉर्म भर सकते हैं:

  • सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें।
  • जेईई मेन 2027 सेशन 1 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
  • सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

जेईई मेन सेशन 1 2027 परीक्षा 20,21,22,23,24 और 28 जनवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 13 जनवरी को एनटीए वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन 2027 सेशन 1 इंफॉर्मेशन ब्रोश्चर जांचने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications