Trusted Source Image

Bihar DElEd Counselling 2025: बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड पंजीकरण bsebdeled.com पर शुरू, जानें महत्वपूर्ण तिथियां

Abhay Pratap Singh | January 13, 2026 | 02:34 PM IST | 1 min read

बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड काउंसलिंग 2025 की प्रोविजनल मेरिट सूची 16 जनवरी को जारी की जाएगी और 17 जनवरी तक आपत्तियां मांगी जाएंगी।

बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन 12 जनवरी से शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन 12 जनवरी से शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 स्पॉट राउंड के लिए ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर अंतिम तिथि 15 जनवरी तक बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड काउंसलिंग 2025 की प्रोविजनल मेरिट सूची 16 जनवरी को जारी की जाएगी और 17 जनवरी तक आपत्तियां मांगी जाएंगी। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद 19 जनवरी को बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2025 अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

Bihar DElEd Spot Round Counselling 2025: पात्रता

बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड काउंसलिंग के लिए निम्नलिखित कैंडिडेट पात्र हैं:

  • जिन अभ्यर्थियों द्वारा सीएएफ (कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म) एवं शुल्क ऑनलाइन जमा किया गया था, लेकिन उनका चयन किसी भी चरण में नहीं हुआ है।
  • वे अभ्यर्थी जिन्हें काउंसलिंग के प्रथम/ द्वितीय/ तृतीय चरण में सीट आवंटित हुई थी, लेकिन वे फिलहाल नामांकित नहीं हैं।
  • प्रथम/ द्वितीय/ तृतीय चरण में सीट आवंटन के तहत किसी संस्थान में नामांकित कोई भी अभ्यर्थी स्पॉट नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं है।

Also readBihar DElEd Admission 2026: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ी, 24 जनवरी तक करें आवेदन

Bihar DElEd Counselling 2025 Spot Round Schedule: महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे सारणी में बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड काउंसलिंग 2025 शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रमतिथियां
अभ्यर्थी द्वारा संस्थान में आवेदन जमा करने की तिथि12 से 15 जनवरी 2026
प्रोविजनल मेरिट सूची जारी करने की तिथि16 जनवरी 2026
प्रोविजनल मेरिट सूची पर अभ्यर्थियों से आपत्ति प्राप्त करने की तिथि16 से 17 जनवरी 2026
प्राप्त आपत्तियों का निराकरण19 जनवरी 2026
आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम मेरिट सूची19 जनवरी 2026
अंतिम मेरिट सूची के आधार पर नामांकन20 से 24 जनवरी 2026
नामांकन के बाद समिति के पोर्टल पर अपडेट करने की तिथि27 जनवरी 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications