Abhay Pratap Singh | January 10, 2026 | 11:31 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भी भुगतान करना होगा।

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 में प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (DElEd) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर 24 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा 50% (रिजर्व कैटेगरी के लिए 45%) अंकों में उत्तीर्ण उम्मीदवार बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। सामान्य/ ईबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ बीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 960 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग के लिए 760 रुपये है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अवधि 11 दिसंबर, 2025 से 9 जनवरी, 2026 निर्धारित थी। अभ्यर्थियों के हित में ऑनलाइन परीक्षा आवेदन एवं फीस जमा करने की तिथि 10 जनवरी से 24 जनवरी, 2026 तक विस्तारित की जाती है।”
Also readBihar Board 10th Admit Card 2026: बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड exam.biharboardonline.org पर जारी
बिहार डीएलएड एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में सामान्य हिंदी / सामान्य उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी और रीजनिंग सेक्शन से कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा 150 मिनट की अवधि में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा। बीएसईबी डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 में सफल कैंडिडेट को काउंसलिंग के माध्यम से डीएलएड प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिसूचना जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं: