PSPCL Recruitment 2024: पंजाब में असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट और मैकेनिक के 433 पदों के लिए आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | March 7, 2024 | 03:31 PM IST | 2 mins read
पीएसपीसीएल में आवेदन के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट (एएसएसए) और मैकेनिक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर उम्मीदवार लास्ट डेट 26 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
पंजाब में एएसएसए और मैकेनिक पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर शुरू कर दी गई है। जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1416 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 885 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के अतिरिक्त जीएसटी भी देनी होगी।
पीएसपीसीएल द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत कुल 433 रिक्तियों में से असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट (ASSA) के 408 पद और मैकेनिक के 25 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट देख सकते हैं।
एजुकेशन क्वालिफिकेशन-
- असिस्टेंट सब-स्टेशन अटेंडेंट पद के लिए शैक्षिक योग्यता कक्षा 12वीं पास, इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन) होना चाहिए।
- मैकेनिक के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं की परीक्षा या डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पास हो।
ऐज लिमिट एंड सैलरी-
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट और मैकेनिक पद पर चयनित कैंडिडेट को 19,900 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
पीएसपीसीएल भर्ती 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं:
- कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाएं।
- होम पेज पर भर्ती से संबंधित ‘रजिस्ट्रेशन लिंक’ पर क्लिक करें।
- अब संबंधित नोटिफिकेशन नंबर को सिलेक्ट करें।
- न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- रजिस्टर्ड कैंडिडेट लिंक पर क्लिक करके आवेदन पूरा करें।
- इसके बाद कैंटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- एप्लीकेश फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]BSPHCL Recruitment 2024: बिहार बिजली विभाग में टेक्नीशियन समेत 2610 पदों पर निकली भर्ती, 58 हजार रुपये वेतन
बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड इस भर्ती अभियान के माध्यम से टेक्नीशियन ग्रेड-3, जूनियर अकाउंट्स क्लर्क, कॉरेस्पॉन्डेंस क्लर्क, स्टोर असिस्टेंट, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर के पद भरेगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल