AIIMS Darbhanga: पीएम मोदी ने दरभंगा में एम्स की आधारशिला रखी; कहा- ‘मेडिकल की 75,000 सीटें और जोड़ी जाएंगी’
Abhay Pratap Singh | November 13, 2024 | 01:51 PM IST | 2 mins read
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के लिए देश में डेढ़ लाख से अधिक ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ खोले।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यानी 13 नवंबर (बुधवार) को बिहार के दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमारी सरकार ने देशभर में मेडिकल की 1,00,000 सीट जोड़ी हैं। वहीं, 75,000 सीटें और जोड़ी जाएंगी।’’
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान बिहार राज्य में 12,100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मोदी ने कहा, ‘‘हमने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के लिए देश में डेढ़ लाख से अधिक ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ खोले।’’ मोदी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार बिहार में सुशासन लाए और उन्होंने ‘जंगल राज’ समाप्त किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में बहुत विकास हो रहा है और राजग सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि बिहार में बाढ़ रोकने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार 11,000 करोड़ रुपये की परियोजना चला रही है।
मोदी ने आरोप लगाया कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहले की सरकारों को कभी स्वास्थ्य ढांचे की फिक्र नहीं हुई और उन्होंने जनता से झूठे वादे किए थे, लेकिन नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद राज्य के हालात में सुधार हुआ। नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद सुशासन आया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, “बिहार की विकास यात्रा में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। दरभंगा से कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से प्रदेश के लोगों का जीवन और आसान होने वाला है।”
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना और उनके जीवन को आसान बनाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसी दिशा में आज सुबह करीब 10:45 बजे बिहार में दरभंगा एम्स के शिलान्यास के साथ ही कई और परियोजनाओं का लोकार्पण करने और आधारशिला रखने का सौभाग्य मिलेगा।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल