Santosh Kumar | September 18, 2026 | 05:04 PM IST | 1 min read
आयोग द्वारा 18 सितंबर को जारी नोटिस के अनुसार, मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट (वाइवा-वोस) 3 अक्टूबर से शुरू होगा।

नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने एचसीएस (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) और अन्य संबंधित सेवाओं की मुख्य परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा 18 सितंबर को जारी नोटिस के अनुसार, मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट (वाइवा-वोस) 3 अक्टूबर से शुरू होगा।
इससे पहले, एचसीएस मुख्य परीक्षा के नतीजे 17 सितंबर को घोषित किए गए, जिसमें इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया। यह परीक्षा कुल 102 पदों के लिए आयोजित की गई।
मुख्य परीक्षा 27 से 29 जून के बीच हुई। इंटरव्यू हरियाणा लोक सेवा आयोग के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे, जो सेक्टर-4, पंचकूला (हरियाणा) में स्थित है। रोल-नंबर के अनुसार इंटरव्यू का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
हरियाणा एचसीएस इंटरव्यू का विस्तृत शेड्यूल हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए ई-समन लेटर (कॉल लेटर) भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
Also readUPSC IFS Mains Exam Dates 2026: यूपीएससी आईएफएस मेंस शेड्यूल घोषित, 22 नवंबर से परीक्षा
सभी जरूरी दस्तावेज ओरिजिनल रूप में लाना जरूरी होगा। रिट याचिकाओं के अंतिम नतीजों के आधार पर, तेरह उम्मीदवारों को वाइवा-वोस (मौखिक परीक्षा) के लिए प्रोविजनल तौर पर शॉर्टलिस्ट किया गया है।
जिन योग्य उम्मीदवारों ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद के लिए आवेदन किया है, उनके फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट की जगह, तारीख और समय की घोषणा बाद में की जाएगी।