Trusted Source Image

MPESB Fees Refund: ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4, मानचित्रकार समेत अन्य रद्द भर्तियों की फीस वापसी के लिए आवेदन शुरू

Santosh Kumar | September 18, 2026 | 04:24 PM IST | 1 min read

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। फीस रिफंड की प्रक्रिया 27 सितंबर तक चलेगी।

जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया था, वे अपनी परीक्षा शुल्क की वापसी पाने के पात्र हैं। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया था, वे अपनी परीक्षा शुल्क की वापसी पाने के पात्र हैं। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 और समूह-3 उपयंत्री, मानचित्रकार एवं अन्य समकक्ष पदों के लिए आवेदन शुल्क वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इन भर्तियों के लिए पहले आवेदन किया था, वे अपनी परीक्षा शुल्क की वापसी पाने के पात्र होंगे। यह प्रक्रिया 17 से 27 सितंबर तक खुली रहेगी।

बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर दो अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए हैं। पहला नोटिफिकेशन ग्रुप-2, सब-ग्रुप-4 के पदों के लिए आवेदन मंगाने के बारे में है, जिनके लिए 4 से 21 अगस्त के बीच आवेदन किए जाने थे।

MPESB Fees Refund: फीस रिफंड की प्रक्रिया 27 सितंबर तक

विज्ञापित पद कोड 97 खंड पंचायत अधिकारी, 98 डाटा एंट्री ऑपरेटर, 99 डाटा एंट्री ऑपरेटर बैकलॉग, 100 पंचायत समन्वय अधिकारी और 101 पंचायत समन्वय अधिकारी बैकलॉग के पदों को परीक्षा से हटा दिया गया था।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। फीस रिफंड की प्रक्रिया 27 सितंबर तक चलेगी। आवेदकों को एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जरूरी जानकारी दर्ज कर करनी होगी।

Also readMPESB Recruitment 2026 Notification: एमपी एएसआई, सूबेदार स्टेनो भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 24 सितंबर से आवेदन

बोर्ड के दूसरे नोटिफिकेशन ग्रुप-3 के पदों—जिनमें सब-इंजीनियर, मानचित्रकार और दूसरे समान पद शामिल हैं-की भर्ती से जुड़ा है, जिनके लिए 18 से 24 अगस्त तक आवेदन मंगाए गए थे। बोर्ड ने इन भर्तियों को निरस्त कर दिया।

ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन किया था, वे भी परीक्षा शुल्क की वापसी का दावा करने के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications