Trusted Source Image

MPESB Recruitment 2026 Notification: एमपी एएसआई, सूबेदार स्टेनो भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 24 सितंबर से आवेदन

Saurabh Pandey | September 18, 2026 | 11:41 AM IST | 1 min read

एमपीईएसबी ने एमपी एएसआई और सूबेदार (स्टेनोग्राफर) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए पात्र उम्मीदवार 24 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं।

एमपीईएसबी की तरफ से जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 655 पद खाली हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
एमपीईएसबी की तरफ से जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 655 पद खाली हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) ने सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (मिनिस्टीरियल) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 8 अक्टूबर तक अपना आवेदन भरकर जमा कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद सुधार करने का आवसर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टबर 2026 तक है।

MP ASI, Subedar Recruitment 2026: आयुसीमा

एमपी एएसआई, सूबेदार स्टेनो भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयुसीमा भर्ती नियमों और पदों के आधार पर अलग-अलग निर्धारित की गई है।

MPESB ASI Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
शुल्क (एक प्रश्नपत्र के लिए)
अनारक्षित
500 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस (केवल एमपी के मूल निवासी)
250 रुपये
एमपी ऑनलाइन कियोस्क शुल्क (यदि लागू हो)
60 रुपये
पोर्टल शुल्क (यदि कियोस्क का उपयोग न किया जाए)
20 रुपये

MPESB ASI, Subedar Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
शाखा/इकाई
कुल रिक्तियां
सूबेदार (मंत्रालयी) - स्टेनो
सामान्य शाखा
125
सूबेदार (मंत्रालयी) - स्टेनो
विशेष शाखा
10
सहायक उप-निरीक्षक (मंत्रालयी)
सामान्य शाखा
100
सहायक उप-निरीक्षक (मंत्रालयी)
फील्ड इकाई
370
सहायक उप-निरीक्षक (मंत्रालयी)
विशेष शाखा
25
सहायक उप-निरीक्षक (मंत्रालयी)
अपराध अनुसंधान विभाग (CID)
25

Also read SBI Clerk Prelims Exam Date 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स डेट घोषित, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा पैटर्न जानें

MPESB ASI, Subedar Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

एमपी पुलिस एएसआई, सूबेदार स्टेनो भर्ती की लिखित परीक्षा 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। हर शिफ्ट 2 घंटे की होगी। अभ्यर्थियों का उनकी लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर अंतिम चयन होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications