Trusted Source Image

Indian Navy Agniveer Admit Card 2026: इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर, एमआर स्टेज 2 एडमिट कार्ड जारी

Saurabh Pandey | September 18, 2026 | 03:46 PM IST | 1 min read

इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर, एमआर स्टेज 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इससे पहले स्टेज 1 का रिजल्ट घोषित हुआ था।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल को दर्ज करनी होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल को दर्ज करनी होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडियन नेवी ने अग्निवीर एसएसआर और एमआर भर्ती के लिए दूसरे चरण का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने पहला चरण पास कर लिया है, वे अब दूसरे की परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल को दर्ज करनी होगी।

जिन उम्मीदवारों ने INET परीक्षा पास कर ली है, उनके लिए स्टेज-II एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव हो जाएगा। जो उम्मीदवार पास नहीं हुए हैं, उन्हें “Not Qualified” स्टेटस दिखाई देगा। स्टेज-II एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर लें।

Indian Navy Agniveer Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स

इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर, एमआर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई डिटेल्स जैसे रोल नंबर, अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि को चेक करे लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ को साथ लेकर जरूर जाएं।

Indian Navy Agniveer Result 2026: स्टेज 1 रिजल्ट जारी

इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर, एमआर स्टेज 1 का रिजल्ट 17 सितंबर 2026 को आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट उन उम्मीदवारों के लिए घोषित किया गया है जो 13 मई 2026 को हुई अग्निवीर सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) परीक्षा और 14 और 15 मई 2026 को हुई अग्निवीर मैट्रिक रिक्रूट (MR) परीक्षा में शामिल हुए थे। उम्मीदवार अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।

Also read UPSSSC JE Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी जेई मेंस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, शुल्क, पात्रता मानदंड जानें

Indian Navy Agniveer Admit Card 2026: चयन प्रक्रिया के चरण

  1. इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट
  2. फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
  3. स्टेज-2 लिखित परीक्षा
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  5. मेडिकल टेस्ट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications