Trusted Source Image

UPSSSC JE Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी जेई कृषि मेंस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, शुल्क, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | September 18, 2026 | 01:45 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी जेई (एग्रीकल्चर) मेंस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे।

यूपीएसएसएससी जेई परीक्षा शुल्क का भुगतान मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएसएसएससी जेई परीक्षा शुल्क का भुगतान मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (कृषि) के 134 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों के पास एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा है और प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 पास की है, वे मेंस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 है।

यूपीएसएसएससी जेई मेंस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन में संशोधन करने के लिए 14 अक्टूबर तक समय दिया जाएगा।

UPSSSC JE Recruitment 2026: आयु सीमा

यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर (एग्रीकल्चर) भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

UPSSSC JE Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

यूपीएसएसएससी जेई मेंस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो हाईस्कूल पास होना जरूरी है। इसके साथ ही एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान भी होना चाहिए। इसके साथ ही यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 में शामिल होना और वैलिड स्कोर कार्ड होना जरूरी है।

UPSSSC JE Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

यूपीएसएसएससी जेई मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क का भुगतान केवल मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों द्वारा ही अलग से किया जाना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले करना होगा।

श्रेणी
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क
शुल्क योग (आवेदन शुल्क + ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क)
अनारक्षित
-
25 रुपये
25 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग
-
25 रुपये
25 रुपये
अनुसूचित जाति
-
25 रुपये
25 रुपये
अनुसूचित जनजाति
-
25 रुपये
25 रुपये

Also read MPESB Recruitment 2026 Notification: एमपी एएसआई, सूबेदार स्टेनो भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 24 सितंबर से आवेदन

UPSSSC JE 2026: परीक्षा पैटर्न

यूपीएसएसएससी जेई (एग्रीकल्चर) मुख्य परीक्षा में 100 अंकों के लिए 100 ऑब्जेक्टिव-टाइप सवाल होते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है और हर गलत जवाब के लिए एक-चौथाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग होती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications