Trusted Source Image

HPSC HCS Mains Result 2026: एचपीएससी सिविल सेवा मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, इंटरव्यू शेड्यूल

Saurabh Pandey | September 18, 2026 | 12:51 PM IST | 1 min read

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

एचपीएससी एचसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
एचपीएससी एचसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सिविल सेवा (एग्जिक्यूटिव ब्रांच) और संबद्ध सेवाओं की मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं और अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

एचपीएससी एचसीएस मेन्स का रिजल्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इस परिणाम पीडीएफ में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं जो मौखिक परीक्षा/पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए योग्य पाए गए हैं। एचपीएससी सिविल सेवा (एग्जिक्यूटिव ब्रांच) और संबद्ध सेवाओं की मुख्य परीक्षा 27 जून से 29 जून 2026 तक आयोजित की गई थी।

HPSC HCS Mains Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Results' सेक्शन में जाएं।
  3. अब 'Haryana Civil Service (Ex. Br.) & Allied Services Main Examination 2025 Result' लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर एचपीएससी एचसीएस मेन्स रिजल्ट की पीडीएफ दिखाई देगी।
  5. इसमें चेक करें कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट में आपका रोल नंबर है या नहीं।
  6. अंत में रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।

Also read UPSC IFS Mains Exam Dates 2026: यूपीएससी आईएफएस मेंस शेड्यूल घोषित, 22 नवंबर से परीक्षा

इंटरव्यू का डिटेल्ड शेड्यूल अलग से

आयोग इंटरव्यू का डिटेल्ड शेड्यूल अलग से जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) पद के लिए आवेदन किया है, उन्हें फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट में भी शामिल होना होगा। एचपीएससी इस टेस्ट के लिए जगह, तारीख और समय की जानकारी अलग से जारी करेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications