Saurabh Pandey | September 19, 2026 | 07:49 AM IST | 1 min read
ऑल इंडिया आयुष पीजीईटी आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध और यूनानी परीक्षा का रिजल्ट एनटीए ने जारी कर दिया है। इसके साथ ही विषयवार टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध और यूनानी परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑल इंडिया आयुष पीजीईटी आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध और यूनानी के लिए परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त 2026 को 51,482 उम्मीदवारों के लिए और 1 सितंबर 2026 को 49 उम्मीदवारों के लिए राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, जयपुर में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया गया।
पाठ्यक्रम | आवेदन संख्या | नाम | लिंग | वर्ग | अधिकतम अंक | प्राप्त अंक | पर्सेंटाइल |
आयुर्वेद | 264010042132 | विनोद | पुरुष | ओबीसी-एनसीएल (सेंट्रल लिस्ट) | 480 | 390 | 99.9972097 |
होम्योपैथी | 264010003768 | अय्यामोलिया अक्षया | महिला | सामान्य | 480 | 417 | 99.9906042 |
सिद्ध | 264010029924 | अन्नैमैरी ए | महिला | ओबीसी-एनसीएल (सेंट्रल लिस्ट) | 480 | 319 | 99.8637602 |
यूनानी | 264010002875 | अब्दुल मुगनी | पुरुष | जनरल-ईडब्ल्यूएस | 480 | 359 | 99.9622499 |
आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, राष्ट्रीय संस्थानों, केंद्रीय और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में ऑल इंडिया कोटा सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी। वहीं, राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) की निर्धारित काउंसलिंग अथॉरिटीज, उम्मीदवार की AIAPGET 2026 मेरिट, विषय की पसंद और पात्रता मानदंडों, दिशानिर्देशों, निवास संबंधी मानदंडों, लागू आरक्षण नीतियों आदि के आधार पर राज्य/UT कोटा सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसलिंग आयोजित करेंगी।
बोर्ड ने एमपी पीएसटीईटी 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 सितंबर से बढ़ाकर 5 अक्टूबर करने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
Santosh Kumar