Abhay Pratap Singh | September 19, 2026 | 07:00 AM IST | 2 mins read
बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन सीबीटी मोड में पेपर-1 (सेकेंडरी) और पेपर-2 (सीनियर सेकेंडरी) के लिए किया जाता है।

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://stetregistration.cbrt.co.in/ पर जाकर अंतिम तिथि 22 सितंबर तक बिहार एसटीईटी 2026 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
बिहार एसटीईटी रजिस्ट्रेशन फीस 2026 के रूप में सामान्य/ पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग को एक पेपर के लिए 960 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1440 रुपये तथा एससी/ एसटी को पेपर 1 या पेपर 2 के लिए 760 व पेपर 1 व पेपर 2 के लिए 1140 रुपये देना होगा। बिहार से बाहर के अभ्यर्थियों पर सामान्य श्रेणी का शुल्क लागू होगा।
बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में पेपर-1 (सेकेंडरी) और पेपर-2 (सीनियर सेकेंडरी) के लिए किया जाता है। परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी। पेपर में 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें निर्धारित विषय से 100 अंक और शिक्षण कला एवं अन्य दक्षता से 50 अंक होंगे।
आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष की 37 वर्ष और अनारक्षित महिला/ बीसी/ ईबीसी की 40 वर्ष और एससी/ एसटी के लिए 42 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है।
शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बिहार एसटीईटी 2026 नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की सहायता या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 8047282787 या ईमेल bseb.support@cbrt.co.in के माध्यम से प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीएसईबी एसटीईटी 2026 ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं: