Trusted Source Image

HP DElED Exam Dates: एचपी डीएलएड पार्ट-1, 2 की रेगुलर व री-अपीयर परीक्षाओं की डेटशीट hpbose.org पर जारी

Santosh Kumar | September 18, 2026 | 03:31 PM IST | 1 min read

सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षा को सुचारू रूप से और बिना नकल के आयोजित करने के लिए समय पर जरूरी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

बोर्ड के सचिव अंकुश शर्मा ने बताया कि परीक्षाएं 5 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। (इमेज-करियर्स360)
बोर्ड के सचिव अंकुश शर्मा ने बताया कि परीक्षाएं 5 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। (इमेज-करियर्स360)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) के पार्ट-1 और 2 के रेगुलर, री-अपीयर, फेल और पूरे विषयों की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। यह जानकारी देते हुए बोर्ड के सचिव अंकुश शर्मा ने बताया कि परीक्षाएं 5 अक्टूबर से 3 नवंबर तक राज्य के जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) और प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटरों में आयोजित की जाएंगी।

डेटशीट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी की योजना बना सकते हैं। समय पर डेटशीट जारी करने का मकसद स्टूडेंट्स को तैयारी के लिए पर्याप्त समय देना है।

तय शेड्यूल के अनुसार, डीएलएड पार्ट-1 बैच की परीक्षाएं 5 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक होंगी। इसमें बैच 2025-27 के रेगुलर स्टूडेंट्स और बैच 2024-26 के री-अपीयर, फेल और पूरे विषयों वाले कैंडिडेट्स शामिल होंगे।

Also readBihar DElED Marksheet: बिहार बोर्ड ने डीएलएड व आईटीआई भाषा परीक्षाओं के सर्टिफिकेट और मार्कशीट जारी किए

जबकि पार्ट-2 बैच की परीक्षाएं 21 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेंगी। इसमें बैच 2024-26 के रेगुलर स्टूडेंट्स और बैच 2023-25 के री-अपीयर, फेल और पूरे विषयों वाले कैंडिडेट्स परीक्षा देंगे। परीक्षा समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक है।

सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षा को सुचारू रूप से और बिना नकल के आयोजित करने के लिए समय पर जरूरी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। कैंडिडेट्स को परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications