Teachers’ Day: प्रधानमंत्री मोदी डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स का 5 सितंबर को कर सकते हैं दौरा
Press Trust of India | September 2, 2026 | 05:35 PM IST | 1 min read
पीएम ने इस साल अप्रैल में कॉलेज की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर अपने आवास पर कॉलेज के शासी निकाय और प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) का दौरा कर सकते हैं। यह दिन 'शिक्षक दिवस' और इस प्रतिष्ठित कॉलेज के शताब्दी वर्ष का मौका भी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह प्रस्तावित दौरा युवा पीढ़ी तक पहुंचने की भाजपा की जारी कोशिशों के बीच हो रहा है। पीएम मोदी ने आखिरी बार 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर एसआरसीसी का दौरा किया था।
पीएम ने इस साल अप्रैल में कॉलेज की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर अपने आवास पर कॉलेज के शासी निकाय और प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने कॉलेज की शताब्दी के उपलक्ष्य में एक विशेष स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।
पीएम मोदी के कॉलेज कैंपस में छात्रों से सीधे बातचीत करने की भी संभावना है। प्रधानमंत्री कार्यालय इस कार्यक्रम की तैयारी कर रहा है। इस प्रस्तावित दौरे का मकसद युवा पीढ़ी, खासकर जेन-जेड छात्रों के साथ सीधी बातचीत करना है।
इसे युवाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने की भारतीय जनता पार्टी की लगातार कोशिशों के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है; इसमें शिक्षा, रोज़गार, उद्यमिता, टेक्नोलॉजी और देश के भविष्य जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
प्रधानमंत्री ने इससे पहले 2013 में गुजरात के सीएम रहते हुए एसआरसीसी का दौरा किया। इससे पहले, इस साल प्रधानमंत्री मोदी 8 अगस्त को मुख्य अतिथि के तौर पर IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल