JEE Mains 2026 Registration: जेईई मेंस सेशन 1 एप्लीकेशन फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका, 21 जनवरी से एग्जाम
Santosh Kumar | November 27, 2025 | 09:39 AM IST | 2 mins read
पात्रता मानदंडों के अनुसार, उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई मेंस 2026 सेशन 1 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध लिंक के जरिए आज रात 9 बजे तक रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। जेईई मेन स्कोर का इस्तेमाल एनआईटी, आईआईआईटी, जीएफटीआई जैसे इंस्टिट्यूट में बीई/बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए किया जाता है।
पात्रता मानदंडों के अनुसार, उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 2026 सत्र के लिए, 2024 या 2025 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
एनआईटी/आईआईटी/सीएफटीआई में एडमिशन के लिए जनरल कैटेगरी के लिए क्लास 12 में कम से कम 75% मार्क्स (एससी/एसटी के लिए 65%) जरूरी हैं। अटेम्प्ट्स की संख्या 3 साल में छह (हर साल दो सेशन) तक लिमिटेड है।
JEE Main 2026 Application: जेईई मेन 2026 आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से जेईई मेन 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'जेईई मेन 2026 सेशन 1 रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करके लॉगिन आईडी बनाएं।
- एनएटीए जेईई मेन सेशन 1 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- इसके बाद जेईई मेन 2026 आवेदन शुल्क जमा करें।
- जेईई मेन फॉर्म जमा करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
JEE Mains Correction Window: जेईई मेन करेक्शन विंडो डेट
जेईई मेन करेक्शन विंडो 1 और 2 दिसंबर को एक्टिव रहेगी। जेईई एडमिट कार्ड जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में जारी किए जाएंगे। यह एग्जाम आईआईटी एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड का गेटवे भी है, जहां टॉप 2.5 लाख रैंकर्स क्वालिफाई करेंगे।
जेईई मेन सेशन 1 के रिज़ल्ट, पर्सेंटाइल स्कोर और रैंकिंग के साथ, 12 फरवरी, 2026 को घोषित किए जाएंगे। जेईई मेन एग्जाम में वर्चुअल कैलकुलेटर की इजाजत नहीं है। एनटीए ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें