Santosh Kumar | October 29, 2026 | 10:42 AM IST | 1 min read
इससे पहले, एआईबीई 22 आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तय की गई। पंजीकरण प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक जारी रही। बिना शुल्क भुगतान वाला आवेदन अधूरा माना जाएगा और उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Now
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 22 के आवेदनों के लिए फीस जमा करने की समय-सीमा आज तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने एआईबीई 22 आवेदन फॉर्म तो भर लिया है, लेकिन अभी तक फीस का भुगतान नहीं किया है, वे आज ऐसा कर सकते हैं। बीसीआई ने उम्मीदवारों को फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए यह आखिरी मौका दिया है।
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
इससे पहले, एआईबीई 22 आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तय की गई। पंजीकरण प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक जारी रही। बिना शुल्क भुगतान वाला आवेदन अधूरा माना जाएगा और उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सामान्य/ओबीसी कैंडिडेट को 3500 रुपये और एससी/ एसटी को 2500 रुपये का भुगतान रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में करना होगा। आवेदकों को बैंक शुल्क 60 रुपये अलग से देना होगा। परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
Also readJNU Admission 2026: जेएनयू में पीएचडी दाखिले में आरक्षण नियमों के उल्लंघन का एसएफआई ने लगाया आरोप
फीस जमा करने की डेट बढ़ाए जाने के कारण, आवेदन में सुधा विंडो पर भी असर पड़ सकता है। इससे पहले, करेक्शन विंडो को फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खुलना था। अब, बीसीआई से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
केवल वही उम्मीदवार फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे जिन्होंने शुल्क जमा कर दिया है। कुछ फील्ड्स, जैसे कि जाति श्रेणी, परीक्षा शहर की प्राथमिकता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और जाति श्रेणी में बदलाव करना संभव नहीं होगा।
एआईबीई 22 एडमिट कार्ड 14 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) लॉ ग्रेजुएट्स के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' प्राप्त करने हेतु एक अनिवार्य क्वालीफाइंग टेस्ट है।
28 अक्टूबर को जारी एक आधिकारिक आदेश में, विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर (ऑड सेमेस्टर) के लिए ऑनलाइन कक्षाओं को 24 नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की है। इससे पहले, कक्षाएं 8 नवंबर तक ऑनलाइन चल रही थीं; लेकिन अब इस अवधि को बढ़ा दिया गया है।
Santosh Kumar