NIFT 2025 City Intimation Slip: निफ्ट एग्जाम सिटी स्लिप exams.nta.ac.in/NIFT पर जारी, 9 फरवरी को होगा एग्जाम
Santosh Kumar | January 31, 2025 | 02:46 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को निफ्ट 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने निफ्ट 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT के माध्यम से निफ्ट परीक्षा सिटी स्लिप 2025 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं। निफ्ट 2025 प्रवेश परीक्षा एनटीए द्वारा 9 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
NIFT 2027: Application Form Link | Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking | BDes vs BFTech | Design Principles
NIFT 2027 Preparation Tips: GK and CA Ques | Mock Interview Ques | GAT Case Study Ques
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
उम्मीदवारों को निफ्ट 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। एनटीए शैक्षणिक सत्र 2025-26 चरण 1 के लिए सीबीटी-पीबीटी मोड में परीक्षा आयोजित करेगा।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा 2025 स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। निफ्ट सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी होगी।
NTA NIFT 2025 Admit Card: निफ्ट 2025 परीक्षा का समय
जारी शेड्यूल के मुताबिक एनटीए द्वारा निफ्ट -2025 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। निफ्ट 2025 परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
निफ्ट 2025 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा देशभर के 82 शहरों में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी। एनटीए परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर निफ्ट 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा।
NIFT 2025 City Intimation Slip: निफ्ट एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से निफ्ट सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT पर जाएं।
- संबंधित निफ्ट 2025 एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- निफ्ट आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट करें।
- निफ्ट 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी।
- इसमें दर्ज विवरण को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
निफ्ट 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करते समय किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या nift@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी