Abhay Pratap Singh | January 28, 2025 | 10:04 AM IST | 2 mins read
परीक्षा एजेंसी एनटीए निफ्ट सिटी स्लिप के तुरंत बाद निफ्ट एडमिट कार्ड जारी करेगा। सिटी स्लिप में उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जांच कर सकेंगे।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही निफ्ट 2025 एडमिट कार्ड और निफ्ट 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nift.ac.in के माध्यम से अपना निफ्ट 2025 हाल टिकट और निफ्ट 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
NIFT 2027: Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice | Design Principles
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking, Problem solving
NIFT 2027: GK and CA Questions- Preparation Tips
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
निफ्ट एडमिट कार्ड 2025 और निफ्ट सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। निफ्ट सूचना पर्ची में उम्मीदवार परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकेंगे, जबकि निफ्ट हाल टिकट परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।
निफ्ट 2025 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम 2025 (NIFTEE 2025) परीक्षा 9 फरवरी, 2025 को देशभर के 82 शहरों में हिंदी और अंग्रेजी माध्यमों में आयोजित की जाएगी। निफ्ट परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) / पेपर आधारित टेस्ट (पीबीटी) मोड में कराई जाएगी।
NIFT 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार नाम, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का विवरण, श्रेणी, पाठ्यक्रम का नाम, केंद्र कोड और अन्य संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर एक वैध आईडी प्रूफ के साथ अपना निफ्ट 2025 एडमिट कार्ड लाना होगा।
परीक्षा एजेंसी एनटीए एनआईएफटी सिटी स्लिप के तुरंत बाद एनआईएफटी 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम 2025 स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और PhD पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से निफ्ट हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने सीट मैट्रिक्स में कई बदलावों भी किए हैं। एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पहले ही घोषित कर दिया है।
Abhay Pratap Singh