Santosh Kumar | January 31, 2025 | 10:49 PM IST | 8 mins read
उम्मीदवार जेईई मेन 2025 परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट इस वेबसाइट और एनटीए के आधिकारिक पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर देख सकेंगे।
JEE Main 2025 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश-विदेश के 598 परीक्षा केंद्रों पर जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा आयोजित की। एनटीए जल्द ही जेईई मेन सेशन 1 2025 की आंसर-की जारी करेगा। साथ ही एनटीए आज यानी 31 जनवरी से जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिवेट करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए ऐसा कर सकेंगे।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने दो पालियों में 22 से 30 जनवरी 2025 तक जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा आयोजित की। जेईई मेन 2025 परीक्षा 284 भारतीय शहरों और 15 अन्य देशों के 598 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा के लिए 13,78,232 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 13,00,273 परीक्षा में शामिल हुए, जिससे उपस्थिति 94.4% रही। एनटीए अब जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए आवेदन पत्र जारी करेगा।
जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, इसमें बदलाव हो सकता है। एनटीए अधिसूचना के माध्यम से परीक्षा की तिथि जारी करेगा। रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को घोषित होने की उम्मीद है।
JEE Main Session 2 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों जैसे फोटोग्राफ, अभ्यर्थी के हस्ताक्षर, कक्षा 10 की मार्कशीट या समकक्ष प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी।
अगर एनटीए तय शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करता है तो जेईई मेन 2025 रिजल्ट सत्र 1 के लिए 12 फरवरी तक जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले NTA JEE Main 2025 फाइनल आंसर की भी जारी करेगा।
जेईई मेन परीक्षा इंजीनियरिंग-आर्किटेक्चर में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए यह अनिवार्य परीक्षा है। इसके माध्यम से NIT, IIIT, CFTI और अन्य टॉप कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।
एनटीए जल्द ही जेईई मेन सेशन 1 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगी। जेईई मेन 2025 सत्र 1, 2 परीक्षा के संबंध में हर नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार इस पोर्टल से जुड़े रहें।
January 31, 2025 | 10:49 PM IST
एनटीए ने jee mains 2025 परीक्षा पैटर्न की घोषणा कर दी है। जेईई मेन एग्जाम पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स से 25-25 प्रश्न होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की है।
January 31, 2025 | 10:17 PM IST
जेईई मेन एंट्रेंस एग्जाम के एक वर्ष में दो सत्र आयोजित होते हैं। अभ्यर्थी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के वर्ष से लगातार तीन वर्षों तक जेईई मेन में शामिल हो सकते हैं।
January 31, 2025 | 09:36 PM IST
अभ्यर्थी निम्नलिखित वेबसाइटों पर jee mains 2025 registration session 2 के लिए आवेदन कर सकेंगे:
January 31, 2025 | 09:07 PM IST
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर jee mains session 2 2025 पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - Top IIT Colleges in India 2025: भारत के टॉप 5 आईआईटी संस्थान कौन से हैं? रैंक, फीस, एलिजिबिलिटी जानें
January 31, 2025 | 07:59 PM IST
jee mains registration 2025 शुल्क श्रेणी-वार नीचे जांच सकते हैं:
January 31, 2025 | 07:27 PM IST
उम्मीदवारों को jee session 2 registration के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
January 31, 2025 | 07:03 PM IST
jee mains 2025 registration session 2 में फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की समस्या होने पर उम्मीवार एनटीए से हेल्पलाइन नंबर पर या मेल के माध्यम से (jee main session 2) संपर्क कर सकते हैं।
January 31, 2025 | 06:37 PM IST
जेईई मेन सूचना बुलेटिन 2025 के अनुसार, एनटीए जेईई मेन 2025 का दूसरा सत्र 1 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2025 (jee mains session 2) के बीच आयोजित करेगी।
January 31, 2025 | 05:57 PM IST
जेईई मेन 2025 उत्तर कुंजी (jee mains session 2 registration) की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
January 31, 2025 | 05:34 PM IST
आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश के लिए 85 से 95 के बीच जेईई मेन परसेंटाइल आदर्श स्कोर है। जेईई मेन 2025 के लिए 175 से 185 के बीच सुरक्षित स्कोर होने की उम्मीद है, जो लगभग 95वें परसेंटाइल के अनुरूप है।
इसे भी पढ़ें - Top IIT Colleges in India 2025: भारत के टॉप 5 आईआईटी संस्थान कौन से हैं? रैंक, फीस, एलिजिबिलिटी जानें
January 31, 2025 | 04:54 PM IST
हां, jee main nta 2025 में नेगेटिव मार्किंग होगी। जेईई मेन मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
January 31, 2025 | 04:33 PM IST
एनटीए शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2025 सत्र 2 पंजीकरण (jeemain. nta. nic. in) की अंतिम तिथि 24 फरवरी, 2025 है।
January 31, 2025 | 04:00 PM IST
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों को जेईई मेन प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना और न्यूनतम कटऑफ हासिल करना आवश्यक है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भारत के शीर्ष एनआईटी कॉलेजों के बारे में जान सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Top NIT Colleges in India 2025: भारत के टॉप 5 एनआईटी संस्थान कौन से हैं? रैंक, फीस, एलिजिबिलिटी जानें
January 31, 2025 | 03:52 PM IST
उम्मीदवार नीचे एनटीए द्वारा पिछले 5 वर्षों के जेईई मेन कटऑफ की जांच कर सकते हैं-
श्रेणी | 2024 | 2023 | 2022 | 2021 | 2020 |
---|---|---|---|---|---|
सामान्य | 93.2362181 | 90.7788642 | 88.4121383 | 87.8992241 | 90.3765335 |
जनरल-पीडब्ल्यूडी | 0.0018700 | 0.0013527 | 0.0031029 | 0.0096375 | 0.0618524 |
ईडब्ल्यूएस | 81.3266412 | 75.6229025 | 63.1114141 | 66.2214845 | 70.2435518 |
ओबीसी-एनसीएल | 79.6757881 | 73.6114227 | 67.0090297 | 68.0234447 | 72.8887969 |
एससी | 60.0923182 | 51.9776027 | 43.0820954 | 46.8825338 | 50.1760245 |
एसटी | 46.6975840 | 37.2348772 | 26.7771328 | 34.6728999 | 39.0696101 |
January 31, 2025 | 03:21 PM IST
जेईई मेन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा। जेईई मेन 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद, एनटीए जेईई मेन 2025 करेक्शन विंडो सक्रिय करेगी। जेईई मेन सत्र 2 आवेदन पत्र आज जारी हो सकता है।
January 31, 2025 | 03:00 PM IST
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए जेईई मेन 2025 सत्र 2 आवेदन पत्र जारी होने के बाद भर सकते हैं-
January 31, 2025 | 02:29 PM IST
अगर उम्मीदवार को परीक्षा के बारे में कोई भ्रम है, तो वह 011-40759000 पर कॉल कर सकता है या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकता है। जेईई मेन सेशन 1-2 के हर अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं।
January 31, 2025 | 02:02 PM IST
जिन छात्रों ने 2023, 2024 में कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, या 2025 में बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हो रहे हैं, उन्हें जेईई मेन 2025 के लिए पात्र माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
January 31, 2025 | 01:36 PM IST
जेईई मेन 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को चार चरणों को पूरा करना होगा, जिसमें जेईई मेन्स सत्र 2 पंजीकरण, फॉर्म में व्यक्तिगत/शैक्षणिक विवरण भरना, स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क का भुगतान शामिल है।
January 31, 2025 | 01:02 PM IST
जेईई मेन 2025 सत्र 1 के लिए जीन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, उन्हें सत्र 2 के लिए दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। सत्र 1 पंजीकृत उम्मीदवार सीधे वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं और जेईई मेन अप्रैल पंजीकरण कर सकते हैं।
January 31, 2025 | 12:45 PM IST
अगर एनटीए तय शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करता है तो जेईई मेन 2025 रिजल्ट सत्र 1 के लिए 12 फरवरी तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले एनटीए जेईई मेन 2025 फाइनल आंसर की भी जारी करेगा।
ये भी पढ़ें:- JEE Main 2025: एनआईटी राउरकेला के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, कटऑफ रैंक, औसत पैकेज
January 31, 2025 | 12:05 PM IST
एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2024 और जेईई मेन 2025 सत्र 1 की आंसर-की जारी करेगा। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आंसर-की जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जांच कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें:- JEE Main 2025: जेईई मेन सत्र 1 समाप्त; कब आएगा रिजल्ट? जानें क्वालिफाइंग कटऑफ, मार्क्स बनाम पर्सेंटाइल
January 31, 2025 | 11:43 AM IST
जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच देश और विदेश के 598 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
January 31, 2025 | 11:19 AM IST
जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, इसमें बदलाव हो सकता है। एनटीए अधिसूचना के माध्यम से परीक्षा की तिथि जारी करेगा। रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को घोषित होने की उम्मीद है।
January 31, 2025 | 10:51 AM IST
जेईई मेन 2025 परीक्षा में 3 पेपर होंगे- बी.टेक, बीई के लिए पेपर 1, बी.आर्क के लिए पेपर 2ए और बीप्लान के लिए पेपर 2बी। जेईई मेन 2025 पेपर 1 में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। जेईई मेन 2025 बी.टेक पेपर 300 अंकों का होगा।
January 31, 2025 | 10:17 AM IST
एनटीए जेईई मेन 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 24 फरवरी है।
January 31, 2025 | 09:57 AM IST
उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 सत्र 2 पहले से जमा किए गए फॉर्म में संपादन करने का अवसर भी मिलेगा। आवेदन फॉर्म में सुधार की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। संशोधित पैटर्न के अनुसार, सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न शामिल नहीं होंगे।
January 31, 2025 | 09:39 AM IST
एनटीए जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क और जीएसटी अलग से देना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में जेईई मेन 2025 सत्र 2 आवेदन शुल्क की जांच कर सकते हैं-
एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा शुल्क | उम्मीदवार की श्रेणी | भारत में परीक्षा केंद्र (₹ में शुल्क) | भारत के बाहर परीक्षा केंद्र (₹ में शुल्क) |
---|---|---|---|
पेपर 1: बी.ई./बी.टेक या पेपर 2ए: बी.आर्क या पेपर 2बी: बी.प्लानिंग | सामान्य (पुरुष) | 1000 | 5000 |
सामान्य (महिला) | 800 | 4000 | |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) (पुरुष) | 900 | 4500 | |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) (महिला) | 800 | 4000 | |
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी (पुरुष/महिला) | 500 | 2500 | |
थर्ड जेंडर | 500 | 3000 | |
पेपर 1: बी.ई./बी.टेक एवं पेपर 2ए: बी.आर्क या पेपर 1: बी.ई./बी.टेक एवं पेपर 2बी: बी.प्लानिंग या पेपर 1: बी.ई./बी.टेक, पेपर 2ए: बी.आर्क एवं पेपर 2बी: बी.प्लानिंग या पेपर 2ए: बी.आर्क एवं पेपर 2बी: बी.प्लानिंग | सामान्य/सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) (पुरुष) | 2000 | 10000 |
सामान्य/सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) (महिला) | 1600 | 8000 | |
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी (पुरुष/महिला) | 1000 | 5000 | |
थर्ड जेंडर | 1000 | 5000 |
January 31, 2025 | 09:29 AM IST
जेईई मेन सत्र 2 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों जैसे फोटोग्राफ, अभ्यर्थी के हस्ताक्षर, कक्षा 10 की मार्कशीट या समकक्ष प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी।
January 31, 2025 | 09:18 AM IST
एनटीए ने देश और विदेश में 598 परीक्षा केंद्रों पर जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की।
January 31, 2025 | 09:16 AM IST
जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा कल (30 जनवरी) समाप्त हो गई। एनटीए जल्द ही जेईई मेन सेशन 1 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगी।
January 31, 2025 | 09:14 AM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज यानी 31 जनवरी 2025 से जेईई मेन सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
सत्र 1 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के मन में यह सवाल है कि जेईई मेन 2025 परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम कितने अंक चाहिए। इस संबंध में जानकारी उम्मीदवारों के लिए इस लेख में दी गई है।
Santosh Kumar