Trusted Source Image

JEE Main 2025 Registration: जेईई मेन सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन आज से होंगे शुरू, जानें प्रक्रिया, एग्जाम डेट

Santosh Kumar | January 31, 2025 | 08:45 AM IST | 2 mins read

एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 24 फरवरी है।

Back

JEE Main 2026 College Predictor

Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.

Try Now
जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज यानी 31 जनवरी 2025 से जेईई मेन सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा कल (30 जनवरी) समाप्त हो गई। जो उम्मीदवार परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए, वे सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।

JEE Main 2026: January Question Paper with Solutions

JEE Main 2026 Tools: College Predictor

JEE Main 2026: Important Formulas | Foreign Universities in India

Comprehensive Guide: IIT's | NIT'sIIIT's

एनटीए जेईई मेन 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 24 फरवरी है।

जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, इसमें बदलाव हो सकता है। एनटीए अधिसूचना के माध्यम से परीक्षा की तिथि जारी करेगा। रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को घोषित होने की उम्मीद है।

JEE Main 2025 Registration: जेईई मेन रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज

जेईई मेन सत्र 2 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों जैसे फोटोग्राफ, अभ्यर्थी के हस्ताक्षर, कक्षा 10 की मार्कशीट या समकक्ष प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी।

उम्मीदवारों को अपने पहले से जमा किए गए फॉर्म में संपादन करने का अवसर भी मिलेगा। आवेदन फॉर्म में सुधार की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। संशोधित पैटर्न के अनुसार, सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न शामिल नहीं होंगे।

जेईई मेन 2025 परीक्षा में 3 पेपर होंगे- बी.टेक, बीई के लिए पेपर 1, बी.आर्क के लिए पेपर 2ए और बीप्लान के लिए पेपर 2बी। जेईई मेन 2025 पेपर 1 में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। जेईई मेन 2025 बी.टेक पेपर 300 अंकों का होगा।

Also readJEE Main 2025: जेईई मेन सत्र 1 समाप्त; कब आएगा रिजल्ट? जानें क्वालिफाइंग कटऑफ, मार्क्स बनाम पर्सेंटाइल

JEE Main 2025 Application Fees: जेईई मेन आवेदन शुल्क

एनटीए जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क और जीएसटी अलग से देना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में जेईई मेन 2025 सत्र 2 आवेदन शुल्क की जांच कर सकते हैं-

एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा शुल्कउम्मीदवार की श्रेणी
भारत में परीक्षा केंद्र (₹ में शुल्क)भारत के बाहर परीक्षा केंद्र (₹ में शुल्क)
पेपर 1: बी.ई./बी.टेक
या पेपर 2ए: बी.आर्क
या पेपर 2बी: बी.प्लानिंग
सामान्य (पुरुष)10005000

सामान्य (महिला)8004000

सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) (पुरुष)9004500

सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) (महिला)8004000

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी (पुरुष/महिला)5002500

थर्ड जेंडर5003000
पेपर 1: बी.ई./बी.टेक
एवं पेपर 2ए: बी.आर्क
या पेपर 1: बी.ई./बी.टेक
एवं पेपर 2बी: बी.प्लानिंग
या पेपर 1: बी.ई./बी.टेक, पेपर 2ए: बी.आर्क
एवं पेपर 2बी: बी.प्लानिंग
या पेपर 2ए: बी.आर्क
एवं पेपर 2बी: बी.प्लानिंग
सामान्य/सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) (पुरुष)200010000

सामान्य/सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) (महिला)16008000

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी (पुरुष/महिला)10005000

थर्ड जेंडर10005000
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications