NHPC Recruitment 2025: एनएचपीसी भर्ती अधिसूचना नॉन-एग्जिक्यूटिव के 248 पदों के लिए जारी, आवेदन तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | August 28, 2025 | 01:12 PM IST | 2 mins read
एनएचपीसी नॉन-एग्जिक्यूटिव भर्ती अधिसूचना 2025 ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है।
नई दिल्ली: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) ने नॉन-एग्जिक्यूटिव के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवश्यक पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर, 2025 से शुरू की जाएगी। एनएचपीसी नॉन-एग्जिक्यूटिव एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर (शाम 5:00 बजे) निर्धारित की गई है।
एनएचपीसी भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 248 पदों को भरा जाएगा, जिसमें असिस्टेंट राज्यसभा ऑफिसर के 11 पद और जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 109 पद शामिल हैं। इसके अलावा, जेई (इलेक्ट्रिकल) के 46, जेई (मैकेनिक) के 49, जेई (ई एंड सी) के 17, सीनियर अकाउंटेंट के 10 पद, सुपरवाइजर (आईटी) का 1 और हिंदी अनुवादक के 5 पद शामिल हैं।
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातकोत्तर (पीजी) और डिग्री स्तर पर वैकल्पिक विषय के रूप में अंग्रेजी की पढ़ाई करने वाले कैंडिडेट सहायक राजभाषा अधिकारी के लिए आवेदन कर सकते हैं। पद के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए एनएचपीसी नोटिफिकेशन 2025 की जांच कर सकते हैं।
एनएचपीसी जेई भर्ती के लिए आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि यानी 1 सितंबर, 2025 से की जाएगी। सामान्य/ सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी के आवेदकों को 600 रुपए आवेदन शुल्क और जीएसटी का भुगतान करना होगा। हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को छूट दी गई है।
एनएचपीसी चयन प्रक्रिया के लिए सीबीटी मोड में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा की मेरिट के आधार पर प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 27,000 रुपए से लेकर 1,40,000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
NHPC JE Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एनएचपीसी जेई भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- एनएचपीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.nhpcindia.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाएं, पेज को स्क्रॉल करें और ‘Careers’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘नॉन-एग्जिक्यूटिव भर्ती’ संबंधित लिंक खोजें और ‘अप्लाई नाउ’ पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें तथा प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]आईआईटी मद्रास ने वैश्विक स्वास्थ्य नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एलएसयू हेल्थ न्यू ऑरलियन्स के साथ साझेदारी की
इस साझेदारी का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा की कमियों को दूर करने और वैश्विक परिणामों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए नई प्रौद्योगिकियों के विकास और कार्यान्वयन में तेजी लाना है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग