NEET UG 2026 Notification: नीट यूजी आवेदन से पहले डॉक्यूमेंट्स अपडेट करना अनिवार्य, एनटीए ने जारी की एडवाइजरी
Santosh Kumar | January 5, 2026 | 10:10 PM IST | 1 min read
नीट यूजी 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए, रेगुलर रूप से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट्स: nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर जाएं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने से पहले एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। इसमें उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने आधार कार्ड, कैटेगरी सर्टिफिकेट और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से अपडेट कर लें। नीट यूजी 2026 एप्लीकेशन प्रोसेस जल्द शुरू होने की उम्मीद है। नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को होने की संभावना है।
एनटीए की एडवाइजरी में खास तौर पर आधार कार्ड की डिटेल्स अपडेट करने पर जोर दिया गया है, क्योंकि नीट यूजी 2026 एप्लीकेशन और परीक्षा प्रोसेस के दौरान वेरिफिकेशन के लिए आधार का इस्तेमाल किया जाता है।
NEET UG 2026 Notification: आधार कार्ड, कैटेगरी सर्टिफिकेट अपडेट करें
आधार कार्ड पर दी गई जानकारी, जैसे नाम, जन्मतिथि और फोटो में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अपने ईडबल्यूएस, एससी, एसटी और ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी के सर्टिफिकेट अपडेटेड रखने चाहिए।
पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान किसी भी समस्या से बचने के लिए यूडीआईडी कार्ड या विकलांगता सर्टिफिकेट पहले से अपडेट कर लेना चाहिए। डॉक्यूमेंट्स में किसी भी गड़बड़ी से एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकता है।
NEET UG 2026 Application: नीट यूजी 2026 वेबसाइट लॉन्च
उम्मीदवारों को एप्लीकेशन के लिए अपनी फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे के निशान की स्कैन की हुई कॉपी सही फॉर्मेट में तैयार रखनी चाहिए। यह एडवाइजरी एनटीए ने सीयूईटी और जेईई जैसी दूसरी परीक्षाओं के लिए भी जारी की है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीट यूजी 2026 के बारे में आगे के अपडेट, निर्देशों या नोटिस के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच