Abhay Pratap Singh | January 4, 2026 | 02:16 PM IST | 1 min read
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा विभिन्न केंद्रीय और राज्य कॉलेजों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2026 (CUET UG 2026) के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: CUET UG Final Answer Key 2026 PDF
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
पात्रता मानदंड के अनुसार, कक्षा 12वीं/ समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण या 2026 में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2026 में शामिल होने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। हालांकि, उम्मीदवारों को प्रवेश लेने वाले विश्वविद्यालय/संस्थान/संगठन के आयु मानदंडों (यदि कोई हो) को पूरा करना होगा।
नीचे सारणी में कैंडिडेट सीयूईटी यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस जांच सकते हैं:
| कैटेगरी | अधिकतम तीन विषय | प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए |
|---|---|---|
सामान्य | 1000 रुपये | 400 रुपये |
ओबीसी-एनसीएल/ ईडब्ल्यूएस | 900 रुपये | 375 रुपये |
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर | 800 रुपये | 350 रुपये |
भारत के बाहर के केंद्र | 4500 रुपये | 1800 रुपये |
Also readCUET 2026 Advisory: एनटीए ने सीयूईटी उम्मीदवारों के लिए जारी की एडवाइजरी, मई में होगी परीक्षा
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2026 पंजीकरण विंडो 3 जनवरी, 2026 से सक्रिय है। समय-सीमा के भीतर आवेदन पत्र भरने वाले कैंडिडेट के लिए सीयूईटी यूजी 2026 करेक्शन विंडो 2 फरवरी से 4 फरवरी तक खुली रहेगी।
सीयूईटी यूजी परीक्षा कुल 37 विषयों के लिए कराई जाएगी, जिनमें 23 डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट्स, 13 भाषा और 1 जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
सीयूईटी यूजी 2026 आवेदन प्रक्रिया की जांच नीचे कर सकते हैं: