NEET UG 2026 Exam: नीट यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो कल होगी ओपन, जानें लास्ट डेट और संपादन योग्य विवरण
Santosh Kumar | March 11, 2026 | 06:20 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2026 करेक्शन विंडो 14 मार्च को रात 11:50 बजे तक एक्टिव रहेगी। करेक्शन करने के लिए, कैंडिडेट्स को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल दोपहर 12 बजे नीट यूजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो ओपन करेगी। एनटीए ने इस बारे में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अधिसूचना जारी की है। इस दौरान रजिस्टर्ड कैंडिडेट अपने एप्लीकेशन फॉर्म में कोई भी गलती ठीक कर सकते हैं। एनटीए नीट यूजी 2026 एप्लीकेशन विंडो आज रात 9 बजे तक एक्टिव रहेगी। फीस का पेमेंट रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है।
नीट यूजी 2026 करेक्शन विंडो 14 मार्च को रात 11:50 बजे तक एक्टिव रहेगी। करेक्शन करने के लिए, कैंडिडेट्स को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा, एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके एप्लीकेशन फॉर्म खोलना होगा।
NEET UG 2026 Exam: नीट यूजी परीक्षा 3 मई को
यह करेक्शन विंडो नीट यूजी 2026 कैंडिडेट्स के लिए आखिरी मौका है, क्योंकि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले कोई और करेक्शन नहीं किया जा सकेगा। नीट यूजी एग्जाम 3 मई को पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा।
लाखों छात्र एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और दूसरे कोर्स में एडमिशन के लिए यह परीक्षा देंगे। किसी भी टेक्निकल दिक्कत के मामले में, उम्मीदवार हेल्पडेस्क 011-40759000/011-69227700 पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं।
NEET UG 2026 Correction Window: संपादन योग्य विवरण
नीट यूजी 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के लिए संपादन योग्य डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई हैं-
| विवरण | फील्ड्स |
|---|---|
|
कैंडिडेट्स को इन दो फील्ड्स में से किसी एक को चेंज करने की अनुमति होगी |
i. पिता का नाम, योग्यता और व्यवसाय और ii. माता का नाम, योग्यता और व्यवसाय |
|
कैंडिडेट्स इन फील्ड्स को चेंज/ऐड कर सकते हैं |
i. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन डिटेल्स (क्लास X और क्लास XII) ii. स्टेट/यूटी जहां से 12वीं/इक्विवेलेंट पासिंग/अपीयरिंग iii. कैटेगरी iv. सब-कैटेगरी/पीडबल्यूडी v. सिग्नेचर vi. नीट (यूजी) में नंबर ऑफ अटेम्प्ट्स |
|
कैंडिडेट्स अपने परमानेंट और प्रेजेंट एड्रेस के आधार पर इन दो फील्ड्स को चेंज कर सकते हैं |
i. एग्जामिनेशन सिटी सेलेक्शन ii. मीडियम ऑफ एग्जामिनेशन |
|
कैंडिडेट अपनी आइडेंटिटी डिटेल्स चेंज कर सकते हैं (सिर्फ उन कैंडिडेट्स के लिए जिन्होंने आधार के अलावा किसी अन्य आइडेंटिटी से रजिस्ट्रेशन किया है) |
आइडेंटिटी डिटेल्स |
अगर फीस पर असर पड़ता है तो अतिरिक्त फीस चार्ज की जाएगी। इन फील्ड्स में करेक्शन अतिरिक्त फीस के भुगतान के बाद ही लागू होगा (यदि लागू हो)। वन-टाइम करेक्शन की अनुमति है, करेक्शन सबमिट होने के बाद फॉर्म फ्रीज हो जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल