Trusted Source Image

CG MSc Nursing Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, आखिरी तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | March 3, 2026 | 05:58 PM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेजों में एमएससी नर्सिंग प्रोग्राम में प्रवेश के लिए सीजी एमएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 14 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
छत्तीसगढ़ एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 14 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (MSCN26) के लिए 3 मार्च से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 27 मार्च (शाम 5 बजे) तक सीजी एमएससीएन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड के अनुसार, न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग/ बीएससी ऑनर्स नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक नर्सिंग उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेजों में एमएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए सीजी एमएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाता है।

सीजी एमएससीए रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी को 200 रुपये, ओबीसी को 150 रुपये और आरक्षित कैंडिडेट को 100 रुपये फीस देनी होगी। एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन विंडो बंद होने के बाद 28 मार्च से 30 मार्च तक आवेदकों को सुधार का मौका दिया जाएगा।

Also readCG PET 2026 Registration: छत्तीसगढ़ प्री इंजीनियरिंग टेस्ट के लिए आवेदन आज से शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां जानें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 14 मई, 2026 निर्धारित है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 4 मई को जारी कर दिया जाएगा। एमएससी नर्सिंग एडमिशन के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक बिलासपुर और रायपुर में कराई जाएगी।

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए पोर्टल पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

Chhattisgarh MSc Nursing Entrance Exam 2026: आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके छत्तीसगढ़ एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ टैब पर क्लिक करें।
  • फिर, MSCN26 पर जाएं और ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, फीस जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications