Trusted Source Image

CG PET 2026 Registration: छत्तीसगढ़ प्री इंजीनियरिंग टेस्ट के लिए आवेदन आज से शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां जानें

Abhay Pratap Singh | March 2, 2026 | 05:42 PM IST | 1 min read

सीजी पीईटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 के माध्यम से बीई/ बीटेक और डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी जैसे पाठ्यक्रमों में छात्रों को दाखिला दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्री इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा मई, 2026 में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
छत्तीसगढ़ प्री इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा मई, 2026 में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने बीई, बीटेक और डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 2 फरवरी से सीजी प्री इंजीनियरिंग टेस्ट (CG PET) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 27 मार्च तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।

सीजी व्यापम पीईटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए सामान्य वर्ग को 200 रुपये, ओबीसी को 150 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 100 रुपये शुल्क देना होगा। बीई/ बीटेक, बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग), बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी), बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी) और डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है।

Chhattisgarh PET Entrance Exam 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी प्री इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ऑनलाइन एप्लीकेशन टैब पर क्लिक करें।
  • पीईटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर जाएं और पंजीकरण करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also readCG Vyapam Admit Card 2026: सीजी व्यापम ग्रुप 2 एडमिट कार्ड एमएलआईआई परीक्षा के लिए जारी, एग्जाम डेट जानें

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीवारों को आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में पीईटी 2026 और जेईई मेन 2026 के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=PET26ONLINE पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

CG Pre Engineering Test 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

सीजी पीईटी प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:

कार्यक्रमतिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू2 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)
करेक्शन तिथि28 से 30 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)
परीक्षा की संभावित तिथि14 मई 2026
परीक्षा समयसुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
प्रवेश पत्र4 मई 2026
परीक्षा केंद्र33 जिला मुख्यालय
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications