Trusted Source Image

CG Vyapam Admit Card 2026: सीजी व्यापम ग्रुप 2 एडमिट कार्ड एमएलआईआई परीक्षा के लिए जारी, एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | March 2, 2026 | 02:30 PM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ व्यापम ग्रुप 2 भर्ती 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले परीक्षार्थियों को हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

सीजी व्यापम ग्रुप 2 परीक्षा में उपस्थित होने वाले परीक्षार्थियों को ड्रेसकोड का पालन करना अनिवार्य है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी व्यापम ग्रुप 2 परीक्षा में उपस्थित होने वाले परीक्षार्थियों को ड्रेसकोड का पालन करना अनिवार्य है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: सीजी व्यापम (CG Vyapam) ने समूह 2- मेकेनिक कम इलेक्ट्रिशियन, मेकेनिक, ओव्हरसियर, सेक्शन होल्डर, कलर स्कैनर ऑपरेटर, मल्टीकलर प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर एवं सहायक सेक्शन होल्डर के पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (MLII25) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। एमएलआईआई 2025 परीक्षा 8 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी।

सीजी व्यापम ग्रुप 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए vyapamcg.cgstate.gov.in पर पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। छत्तीसगढ़ व्यापम ग्रुप 2 भर्ती 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले परीक्षार्थियों के लिए हाल टिकट अनिवार्य दस्तावेज हैं। इसके साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।

CG Vyapam Group 2 Recruitment 2025 Exam: परीक्षा कार्यक्रम

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना चाहिए। सत्यापन एवं फ्रिस्किंग के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। नीचे सारणी में सीजी ग्रुप 2 एग्जाम शेड्यूल जांच सकते हैं:

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथि व दिनपरीक्षा का समयकुल परीक्षा जिला
ग्रुप 2 - मेकेनिक कम इलेक्ट्रिशियन, मेकेनिक, ओव्हरसियर, सेक्शन होल्डर, कलर स्कैनर ऑपरेटर, मल्टीकलर प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर एवं सहायक सेक्शन होल्डर के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (MLII25)8 मार्च, 2026
(रविवार)
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक01

Also readCGPSC SSE Answer Key 2025: सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स आंसर की psc.cg.gov.in पर जारी, आपत्तियां उठाएं

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “परीक्षार्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। किसी भी कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 व मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।”

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस निर्देश एवं ड्रेसकोड का पालन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना जांच सकते हैं।

CG Vyapam Group 2 Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी व्यापम ग्रुप 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक vyapamprofile.cgstate.gov.in/online पर जाएं।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीजी व्यापम ग्रुप 2 हाल टिकट जांचें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications