Abhay Pratap Singh | February 23, 2026 | 10:32 PM IST | 1 min read
आयोग ने बताया कि दावा-आपत्ति के संबंध में किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन आयोग कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आज राज्य सेवा परीक्षा (SSE) प्रारंभिक 2025 की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाकर सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजीपीएससी एसएसई प्रारंभिक मॉडल उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। चुनौती दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। दावा-आपत्ति के संबंध में किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन आयोग कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 23 फरवरी से 3 मार्च, 2026 तक सक्रिय रहेगी।” आपत्तियां केवल ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य अध्ययन) एवं द्वितीय प्रश्न पत्र (योग्यता परीक्षा) के लिए 22 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स आंसर की की सहायता से कैंडिडेट अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। आपत्ति चरण के लिए आधिकारिक नोटिस जांच सकते हैं।
आयोग ने बताया कि सभी ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने तथा शुल्क का भुगतान करने के बाद अभ्यर्थी को शुल्क भुगतान की रसीद प्राप्त होगी। फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी डैश में एक्टिविटी सेक्शन में जाकर Download Acknowledgement को क्लिक करके प्रश्नवार प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स मॉडल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि से लॉगिन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 572 पदों के लिए है, जिसमें 10वीं पास उम्मीदवारों ने आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया जनवरी से फरवरी 2026 तक चली।
Santosh Kumar