Trusted Source Image

RBI Office Attendant Admit Card 2026: आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड rbi.org.in पर जारी, 28 फरवरी से एग्जाम

Santosh Kumar | February 23, 2026 | 09:50 PM IST | 2 mins read

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड पीडीएफ में कैंडिडेट का नाम, फोटो, सिग्नेचर, एग्जाम टाइम, सेंटर का पता और जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एग्जाम देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर होगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एग्जाम देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर होगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ऑफिस अटेंडेंट पदों की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आरबीआई एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in या opportunities.rbi.org.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि से लॉगिन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 572 पदों के लिए है, जिसमें 10वीं पास उम्मीदवारों ने आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया जनवरी से फरवरी 2026 तक चली।

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, फोटो, सिग्नेचर, एग्जाम टाइम, सेंटर का पता और जरूरी निर्देश दिए गए हैं। बिना एडमिट कार्ड के सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी। एग्जाम 28 फरवरी और 1 मार्च को होगा।

एग्जाम देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर होगा। आरबीआई एग्जाम पैटर्न में ऑब्जेक्टिव-टाइप सवाल होंगे, जिसमें रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, न्यूमेरिकल एबिलिटी और कंप्यूटर नॉलेज जैसे सेक्शन शामिल होंगे।

RBI Office Attendant Hall Ticket 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'करंट वैकेंसी' सेक्शन में 'कॉल लेटर' पर क्लिक करें।
  • आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब वेबसाइट पर पद से संबंधित प्रवेश पत्र लिंक को ओपन करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉग इन करें।
  • आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड दिखेगा उसे डाउनलोड करें।

Also readCTET Answer Key PDF 2026 LIVE: सीटेट आंसर की पीडीएफ @ctet.nic.in पर जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट, पासिंग मार्क्स

RBI Office Attendant Admit Card 2026: आवश्यक दस्तावेज, प्रतिबंधित वस्तुएं

कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड, ओरिजिनल फोटो आईडी (आधार, वोटर आईडी) और एक फोटोग्राफ लाना होगा। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, नोट्स या कैलकुलेटर अलाउड नहीं हैं। एग्जाम सेंटर पर एग्जाम से 1 घंटा पहले पहुंचें।

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को हर महीने ₹24,250 की शुरुआती बेसिक सैलरी मिलेगी। अगर कैंडिडेट्स बैंक के रहने की जगह पर नहीं रहते हैं, तो उन्हें उनकी सैलरी का 15% एक्स्ट्रा हाउस रेंट अलाउंस दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications