Trusted Source Image

CGPSC Court Manager Mains 2025: सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, लास्ट डेट जानें

Abhay Pratap Singh | February 16, 2026 | 02:23 PM IST | 2 mins read

सीजीपीएससी द्वारा 4 जनवरी, 2026 को आयोजित कोर्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा 2025 में सफल कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर मेन्स करेक्शन विंडो 3 मार्च से खुलेगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर मेन्स करेक्शन विंडो 3 मार्च से खुलेगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने कोर्ट मैनेजर (मुख्य) परीक्षा 2025 के लिए 16 फरवरी से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर मेन्स एग्जाम 2025 के लिए अंतिम तिथि 2 मार्च, 2026 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।

सीजीपीएससी द्वारा 4 जनवरी, 2026 को आयोजित कोर्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा 2025 में सफल कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 3 मार्च (दोपहर 12:00 बजे) से 4 मार्च, 2026 तक अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे।

छत्तीसढ़ राज्य के एससी/ एसटी/ ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर)/ दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है, जबकि शेष सभी श्रेणी के व राज्य के बाहर के निवासी आवेदकों से 400 रुपये लिया जाएगा। सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर आवेदन शुल्क के अलावा सभी आवेदकों को पोर्टल शुल्क + जीएसटी शुल्क भी देना होगा।

Also readCG TET Answer Key 2026: सीजी टीईटी आंसर की vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, 18 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्तियां

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, छत्तीसढ़ कोर्ट मैनेजर मुख्य परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन जमा करना होगा। अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर मेन्स एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा।

आयोग ने कहा कि, “कोर्ट मैनेजर (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 और मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन में दी गई जानकारी साक्षात्कार से पहले मूल दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान सही नहीं पाए जाने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।” अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना जांच सकते हैं।

CGPSC Court Manager Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजीपीएससी कोर्ड मैनेजर भर्ती 2025 के तहत मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • सीजीपीएससी पोर्टल online.ecgpsconline.in पर जाएं।
  • ईमेल आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और आगे के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications