Trusted Source Image

RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ग्रुप डी आंसर की जल्द आने की उम्मीद, आपत्तियां दर्ज कराने का मिलेगा मौका

Abhay Pratap Singh | February 16, 2026 | 12:23 PM IST | 2 mins read

आरआरबी की वेबसाइटों पर उपलब्ध निर्देशों का पालन करते हुए आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति दी जाएगी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32,438 लेवल 1 रिक्तियों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32,438 लेवल 1 रिक्तियों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही ग्रुप डी (Group D) परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और चुनौतियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि/ पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उत्तर कुंजी की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

RRB Group D Answer Key 2025 PDF Download: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर, “आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि/ पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
  • उत्तर कुंजी जांचें, डाउनलोड करें और अंकों का मिलान करें।

Also readDSSSB MTS Exam Date 2026: डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा तिथि जल्द जारी होने की उम्मीद, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

आरआरबी की वेबसाइटों पर उपलब्ध निर्देशों का पालन करते हुए आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति दी जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी का आयोजन 27 नवंबर, 2025 से 10 फरवरी, 2026 तक विस्तारित अवधि में किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32,438 लेवल 1 रिक्तियों को भरा जाएगा।

RRB Group D Answer Key 2026 Date: आपत्ति दर्ज कराने के चरण

आरआरबी पोर्टल पर आपत्ति दर्ज कराने के चरण नीचे जांच सकते हैं:

  • सबसे पहले आरआरबी पोर्टल पर विजिट करें।
  • आरआरबी ग्रुप डी आंसर की आपत्ति विंडो लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
  • जिन प्रश्नों पर आपत्ति उठाना चाहते हैं, उनका चयन करें।
  • उत्तर और सहायक दस्तावेज (पीडीएफ) अपलोड करें।
  • उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी की पीडीएफ फाइल को सेव करें और प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications