Abhay Pratap Singh | February 12, 2026 | 03:54 PM IST | 1 min read
DSSSB: डीएसएसएसबी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा विज्ञापन संख्या 07/2025 कंबाइंड एग्जाम 2025 की तिथि मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों के लिए जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। बोर्ड की घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा 2025 की तिथियां जांच सकते हैं।
डीएसएसएसबी मल्टी टास्किंग स्टाफ 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए डीएसएसएसबी एमटीएस एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके साथ परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 714 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों को भरा जाएगा। कुल रिक्त पदों में 302 पद सामान्य कैटेगरी के शामिल हैं। वहीं, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के लिए क्रमशः 212, 70, 53, 77 पद आरक्षित किए गए हैं।
Also readDSSSB Result 2026: डीएसएसएसबी टीजीटी, असिस्टेंट डाइटीशियन dsssb.delhi.gov.in पर रिजल्ट जारी
डीएसएसएसबी एमटीएस चयन प्रक्रिया में दो चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन (DV) को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के 200 अंकों के लिए कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। डीएसएसएसबी मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, डीएसएसएसबी एमटीएस एग्जाम में सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, संख्यात्मक क्षमता, हिंदी और अंग्रेजी भाषा से संबंधित होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए https://dsssb.delhi.gov.in/notifications पर विजिट कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इसके बिना परीक्षा केंद्र प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-1 (ग्रुप सी) के तहत 18000 रुपये से लेकर 56900 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।