Abhay Pratap Singh | February 15, 2026 | 10:50 AM IST | 2 mins read
डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड/ जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विज्ञापन संख्या 05/2025, पोस्ट कोड 802/25 के अंतर्गत असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के माध्यम से डीएसएसएसबी पीआरटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड/ जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेशियल की आवश्यकता होगी। डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा स्थल का पूरा पता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए डीएसएसएसबी द्वारा परीक्षा 16, 17, 18, 19, 20 और 24 फरवरी तथा 3, 5, 6 और 8 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत सहायक शिक्षक (प्राथमिक) के कुल 1,180 पदों को भरा जाएगा।
डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में 200 अंकों के लिए कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में सामान्य ज्ञान, बुद्धि एवं तर्क क्षमता, अंकगणितीय एवं संख्यात्मक क्षमता, अंग्रेजी भाषा एवं समझ, हिंदी भाषा एवं समझ और एनसीटीई पाठ्यक्रम से संबंधित अन्य शिक्षण विषयों से 20-20 प्रश्न शामिल होंगे।
परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। पेपर में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट डीएसएसएसबी प्राइमरी टीचर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4,361 पदों को भरा जाएगा। जिन कैंडिडेट्स ने लिखित परीक्षा पास की है, उन्हें अब पीईटी राउंड में शामिल होना होगा।
Santosh Kumar