Trusted Source Image

NEET UG 2026 Registration: नीट यूजी पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, neet.nta.nic.in पर जल्द करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | March 2, 2026 | 04:39 PM IST | 2 mins read

इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले या रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र हैं।

नीट यूजी परीक्षा 3 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट यूजी परीक्षा 3 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 के लिए पंजीकरण विंडो जल्द ही बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 8 मार्च (रात 11:50) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/ बायोटेक्नोलॉजी और इंग्लिश विषय के साथ पास करने वाले छात्र नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले या रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र हैं।

NEET UG 2026 Registration Fees: आवेदन शुल्क

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट कैटेगरी के अनुसार आवेदन शउल्क की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:


कैटेगरीभारत में केंद्रों के लिए शुल्कभारत के बाहर केंद्रों के लिए शुल्क

उम्मीदवार द्वारा शुल्क जमा करना
जनरल1700 रुपये9500 रुपये
जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल1600 रुपये
एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर1000 रुपये

Also readNEET MDS 2026: नीट एमडीएस आवेदन लिंक nbe.edu.in पर जल्द सक्रिय होगी; परीक्षा तिथि, शुल्क, पात्रता जानें

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थी ने 31 दिसंबर, 2026 तक या उससे पहले न्यूनतम आयु 17 साल पूरी कर ली हो। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद नीट यूजी 2026 करेक्शन विंडो 10 मार्च से 12 मार्च तक खुली रहेगी। परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा नीट यूजी 2026 के लिए पंजीकरण 8 फरवरी से शुरू की गई है।

नीट यूजी परीक्षा 3 मई को हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल 13 भाषाओं में कराई जाएगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। पेपर में फिजिक्स व केमिस्ट्री से 45-45 प्रश्न और बायोलॉजी (बॉटनी एवं जूलॉजी) से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

NEET UG Registration 2026: आवेदन कैसे करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2026 फॉर्म भर सकते हैं:

  • नीट यूजी की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications