Abhay Pratap Singh | March 2, 2026 | 03:40 PM IST | 2 mins read
सीजीपीएससी एसएसई आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा कल राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा (SSE Prelims) 2025 की मॉडल उत्तर कुंजी के विरुद्ध चुनौतियां दर्ज कराने की विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर 3 मार्च तक सीजीपीएससी एसएसई आंसर की पर आपत्तियां उठा सकते हैं।
सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आयोग की ओर से छत्तीसगढ़ सिविल सर्विस एग्जाम 2025 प्रीलिम्स के लिए सामान्य अध्ययन (पेपर 1) एवं योग्यता परीक्षा (पेपर 2) की मॉडल उत्तर कुंजी 23 फरवरी, 2026 को जारी की गई थी।
अभ्यर्थियों को चुनौतियां दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का केवल एक मौका दिया जाएगा। शुल्क भुगतान के बाद अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन दावा आपत्ति की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी तथा इसके बाद उम्मीदवार दोबारा ऑनलाइन आपत्ति दर्ज नहीं कर सकेंगे।
समय-सीमा के भीतर सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स मॉडल आंसर की 2026 पर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। 22 फरवरी, 2026 को आयोजित सीजी एसएसई प्रीलिम्स 2025 परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही मेन्स एग्जाम के लिए पात्र होंगे।
उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। दावा आपत्ति से संबंधित किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन दस्तावेज आयोग कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी एसएसई आंसर की पर आपत्तियां उठा सकते हैं: