Trusted Source Image

BPSC AEDO 2025 Exam Schedule: बिहार सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी; पूरा शेड्यूल जांचें

Abhay Pratap Singh | March 1, 2026 | 04:38 PM IST | 1 min read

असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।

बीपीएससी एईडीओ 2025 परीक्षा तीन चरणों में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीपीएससी एईडीओ 2025 परीक्षा तीन चरणों में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या- 87/2025 के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती के लिए लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बीपीएसी एईडीओ 2025 परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2026 तक तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।

असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आयोजित परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी कर दिया जाएगा, जिसे कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर बीएसईबी एईडीओ एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 935 पदों को भरा जाएगा, जिसमें जनरल के 374 पद, ईडब्ल्यूएस के 93, ईबीसी के 168, बीसी के 112, बीसी-महिला के 28 और एससी व एसटी के क्रमश: 150 व 10 पद शामिल हैं।

BPSC AEDO Admit Card 2026: डाउनलोड चरण जानें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट बिहार एईडीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:

  • बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • ‘एईडीओ 2025 परीक्षा के प्रवेश पत्र’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
  • हाल टिकट जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also readBPSC APO Recruitment 2026: बीपीएससी एपीओ भर्ती पंजीकरण आज से होगा शुरू, 20 मार्च लास्ट डेट

BPSC Assistant Education Development Officer 2025 Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में आवेदन करने वाले उम्मीदवार बीपीएससी एईडीओ परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जांच सकते हैं:

चरण

परीक्षा की तिथि एवं दिन

प्रथम बैठक (सुबह 10:00 बजे – दोपहर 12:00 बजे तक)

द्वितीय बैठक (दोपहर 02:30 बजे – शाम 04:30 बजे तक)

विषय - पत्रविषय - पत्र

प्रथम चरण

14.04.2026 (मंगलवार)

सामान्य भाषा

सामान्य अध्ययन

15.04.2026

(बुधवार)

सामान्य योग्यता

(General Aptitude)

XXXX

द्वितीय चरण

17.04.2026

(शुक्रवार)

सामान्य भाषा

सामान्य अध्ययन

18.04.2026

(शनिवार)

सामान्य योग्यता

(General Aptitude)

XXXX

तृतीय चरण

20.04.2026

(सोमवार)

सामान्य भाषा

सामान्य अध्ययन

21.04.2026

(मंगलवार)

सामान्य योग्यता

(General Aptitude)

XXXX

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications