Trusted Source Image

IAF Agniveervayu Intake 01/2027: आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए पुनः आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 10 मार्च

Abhay Pratap Singh | March 3, 2026 | 04:46 PM IST | 2 mins read

आईएएफ अग्निवीर वायु 01/2027 परीक्षा के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027 के लिए आवेदन फिर से शुरू किया। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027 के लिए आवेदन फिर से शुरू किया। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ने वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती सत्र 01/2027 परीक्षा 2026 के लिए 3 मार्च से आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर अंतिम तिथि 10 मार्च, 2026 तक ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक 10+2 परीक्षा गणित, भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी विषयों में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण हो। या 50% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा हो। या 50 प्रतिशत अंकों में भौतिकी और गणित के साथ 2 वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम किया हो। साथ ही, अंग्रेजी में 50% अंक होने चाहिए।

नवीनतम नोटिस में कहा गया कि, “22 साल तक के अविवाहित कैंडिडेट जिनकी जन्म तिथि 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच हो (दोनों तिथियां शामिल) अब अग्निवीरवायु इंटेक 01/2027 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 03 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 तक फिर से खुलेंगे।”

Also readRRB Group D Recruitment 2026: आरआरबी ग्रुप डी आवेदन तिथि 22195 पदों के लिए बढ़ी, संशोधित कार्यक्रम जांचें

भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु चयन परीक्षा 2026 के लिए सभी वर्ग के आवेदकों को 550 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इससे पहले, आईएएफ अग्निवीर भर्ती 01/2027 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी से 8 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी।

अग्निवीर वायु चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक फिटनेस टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट चरण शामिल हैं। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी और नवीतनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आईएएफ अग्निवीर नोटिफिकेशन 01/2027 की जांच कर सकते हैं।

Indian Airforce Agniveer Intake 01/2027 Online Form: आवेदन कैसे करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • आईएएफ भर्ती पोर्टल iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘अग्निवीर वायु’ टैब पर क्लिक करें।
  • फिर, ‘कैंडिडेट’ सेक्शन के भीतर ‘अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027’ पर क्लिक करें।
  • साइन-अप करें, यूजर आईडी व पासवर्ड की मदद से फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करे, सबमिट करें और प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications