Abhay Pratap Singh | March 3, 2026 | 03:44 PM IST | 2 mins read
सीजी कोर्ट मैनेजर 2025 मेन्स एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 3 मार्च से कोर्ट मैनेजर (मुख्य) परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन में सुधार प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर छत्तीसगढ़ कोर्ट मैनेजर आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर 2025 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर भर्ती 2025 के तहत मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हुई और 2 मार्च, 2026 को समाप्त हो गई थी।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कोर्ट मैनेजर (मुख्य) परीक्षा 2025 19 अप्रैल, 2026 (रविवार) को जिला रायपुर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कराई जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा में उपस्थित होंगे।
छत्तीसगढ़ कोर्ट मैनेजर मुख्य 2025 परीक्षा के लिए आयोग द्वारा प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। आयोग किसी भी अभ्यर्थी को अलग से व्यक्तिगत एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। सीजी कोर्ट मैनेजर 2025 भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के आधिकारिक सीजीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी कोर्ट मैनेजर मेन्स एप्लीकेशन फॉर्म 2025 में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं: