Abhay Pratap Singh | March 3, 2026 | 02:39 PM IST | 2 mins read
निफ्ट पीएचडी 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) 2026 के तहत पीएचडी प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। पीएचडी आवेदक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाकर अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
NIFT 2027: Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice | Design Principles
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking | BDes vs BFTech
NIFT 2027 Preparation Tips: GK and CA Ques | Mock Interview Ques | GAT Case Study Ques
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
निफ्ट पीएचडी 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। निफ्ट 2026 आवेदन सुधार प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू है और 4 मार्च को रात 11:50 बजे समाप्त हो जाएगा। पीएचडी आवेदकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 28 फरवरी को बंद हो गई थी।
पीएचडी आवेदकों को इस दौरान अपने आवेदन पत्र में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता (स्थाई व वर्तमान), हस्ताक्षर व फोटो (अपलोड), जेंडर और जन्म तिथि जैसे विवरणों में सुधार की अनुमति नहीं है। एनटीए ने बताया कि अभ्यर्थियों से प्राप्त अनुरोध और निफ्ट के आग्रह के आधार पर एक-बार सुधार की सुविधा प्रदान की गई है।
निफ्ट पीएचडी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के माध्यम से नाम, माता-पिता का नाम, श्रेणी/ उप-श्रेणी, श्रेणी आईडी नंबर, श्रेणी सर्टिफिकेट जारी करने की तिथि, कार्यक्रम (पूर्णकालिक/ अंशकालिक), योग्यता (10वीं, 12वीं, यूजी, पीजी), अनुभव, यूजीसी-नेट/ सीड/ सीएसआईआर (JRF) या समकक्ष स्कोर और अपलोड दस्तावेज में बदलाव कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, “अंतिम सुधार केवल तभी मान्य होगा जब अतिरिक्त शुल्क (यदि आवश्यक हो) का भुगतान कर दिया गया हो। यदि श्रेणी या पीडब्ल्यूडी में बदलाव के कारण आवेदन शुल्क में अंतर आता है, तो अभ्यर्थी को अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा। एक बार किया गया अतिरिक्त भुगतान वापस नहीं किया जाएगा।”
निम्नलिखित चरणों का पालन करके निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 आवेदन पत्र में पीएचडी आवेदक सुधार कर सकते हैं:
अहमदाबाद के एक निजी स्कूल के छात्रों ने एआई-आधारित त्वचा स्वास्थ्य जागरूकता ऐप विकसित किया है, जिसने चर्म रोग संबंधी समस्याओं से ग्रस्त ऐसे लगभग 50 लोगों की पहचान की है जिन्हें पेशेवर विशेषज्ञ से परामर्श की आवश्यकता है।
Press Trust of India