Trusted Source Image

RRB Group D Recruitment 2026: आरआरबी ग्रुप डी आवेदन तिथि 22195 पदों के लिए बढ़ी, संशोधित कार्यक्रम जांचें

Abhay Pratap Singh | March 2, 2026 | 06:52 PM IST | 2 mins read

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि 11 मार्च, 2026 तक बढ़ा दी गई है।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये मूल वेतन और भत्ता दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये मूल वेतन और भत्ता दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज सीईएन संख्या 09/2025 (लेवल 1) के तहत ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 9 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च थी।

पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास या आवेदक के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। 1 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

RRB Group D Recruitment 2026 Last Date: संशोधित कार्यक्रम

नीचे सारणी में आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए संशोधित तिथियों की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रमपुरानी तिथियांसंशोधित तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि2 मार्च 20269 मार्च 2026
शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि4 मार्च 202611 मार्च 2026
आवेदन सुधार विंडो5 मार्च से 14 मार्च 2026 तक 12 मार्च से 21 मार्च 2026 तक
स्क्राइव कैंडिडेट को पोर्टल पर स्क्राइब संबंधी विवरण प्रदान करने की तिथि15 मार्च से 19 मार्च 2026 तक22 मार्च से 26 मार्च 2026 तक

Also readRRB Technician Exam City Slip 2026: आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट जानें

सामान्य/ ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये देना होगा, जबकि सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को 400 रुपये वापस कर दिया जाएगा। वहीं, एससी/ एसटी/ ईबीसी/ फीमेल/ ट्रांसजेंडर को 250 रुपये का भुगतान करना होगा, हालांकि परीक्षा में उपस्थित होने पर पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 22195 पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में सीबीटी, पीईटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल है। सीबीटी की अवधि 90 मिनट होगी। पेपर में कुल 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

RRB Group D Recruitment Last date extended 2026: आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक पोर्टल www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण करें।
  • रजिस्टर्ड ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications