Trusted Source Image

UP RO ARO Notification 2026: यूपी आरओ एआरओ नोटिफिकेशन 501 पदों पर भर्ती के लिए जारी, 26 अक्टूबर से करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | October 25, 2026 | 11:44 AM IST | 2 mins read

यूपीपीएससी आरओ एआरओ 2026 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट चरण शामिल है।

यूपी आरओ एआरओ 2026 विस्तृत विज्ञापन 26 अक्टूबर को यूपीपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी आरओ एआरओ 2026 विस्तृत विज्ञापन 26 अक्टूबर को यूपीपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विज्ञापन संख्या ए-4/ई-1/ 2026 के तहत समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती के लिए शॉर्ट अधिसूचना जारी कर दी है। यूपी आरओ एआरओ नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 26 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यूपीपीएससी आरओ एआरओ 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 125 रुपये, एससी/ एसटी को 65 और दिव्यांग व्यक्तियों को 25 रुपये का भुगतान करना होगा। यूपीपीएससी आरओ एआरओ भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 501 रिक्तियों को भरा जाएगा। पदों की संख्या परिस्थितियों के अनुसार घटाई या बढ़ाई भी जा सकती हैं।

UPPSC RO ARO Eligibility Criteria 2026: शैक्षणिक योग्यता

  • समीक्षा अधिकारी (RO) - आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से बैचलर डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री व कंप्यूटर एप्लीकेशन में ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट हो। हिंदी टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

Also readRBI Exam Calendar 2027: आरबीआई वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी, फरवरी से शुरू होगी प्रक्रिया

UPPSC RO ARO Recruitment 2026: आयु-सीमा

आवेदक की आयु 1 जुलाई, 2026 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अर्थात 2 जुलाई, 1986 से 1 जुलाई, 2005 के बीच जन्में अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। दिव्यांग कैंडिडेट की अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।। आरक्षित वर्ग के आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

UPPSC RO ARO Exam 2026: तिथियां

यूपी आरओ एआरओ 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि 26 नवंबर निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन में सुधार के लिए 3 दिसंबर तक का समय दिया गया है। यूपीपीएससी आरओ एआरओ 2026 विस्तृत नोटिफिकेशन 26 अक्टूबर को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

UPPSC RO ARO 2026 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीपीएससी आरओ एआरओ एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:

  • यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध आवेदन संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
  • सबमि करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]