NEET UG 2024: नीट अभ्यर्थी के लिए परीक्षा देते पकड़ी गई छात्रा के खिलाफ केस दर्ज, नवी मुंबई का मामला
Press Trust of India | November 10, 2024 | 01:21 PM IST | 1 min read
मेडिकल छात्रा निशिका कथित तौर पर 5 मई को नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल विश्वविद्यालय केंद्र में मयूरी मनोहर पाटिल की ओर से उपस्थित हुई थी।
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट यूजी 2024 के आयोजन में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक नया मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने एक मेडिकल छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसे नवी मुंबई में एक उम्मीदवार के लिए परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था।
सीबीआई ने राज्य सरकार की सिफारिश पर महाराष्ट्र पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली। अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा निशिका प्रेमप्रकाश यादव कथित तौर पर 5 मई को नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल (डीम्ड टू बी) विश्वविद्यालय केंद्र में मयूरी मनोहर पाटिल की ओर से उपस्थित हुई थी।
निशिका प्रेमप्रकाश यादव को स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली एनटीए द्वारा अलर्ट जारी किए जाने के बाद पकड़ा गया था। अधिकारियों ने बताया कि अलर्ट में पाटिल को एक ‘‘संदिग्ध’’ अभ्यर्थी बताया गया था।
यादव, जो खुद को एक उम्मीदवार के रूप में पेश कर रही थी, से उसके आधार से मिलान करने के लिए बायोमेट्रिक डेटा देने को कहा गया। यादव के फिंगरप्रिंट मेल नहीं खाए और उसने स्वीकार किया कि वह जवाहर मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने डी वाई पाटिल विश्वविद्यालय के अधिकारियों की शिकायत पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, जिसे अब सीबीआई मामले के रूप में फिर से पंजीकृत किया गया है। बता दें कि नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को हुई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन