Abhay Pratap Singh | November 7, 2024 | 06:22 PM IST | 3 mins read
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ऑनलाइन नीट पीजी काउंसलिंग आयोजित करता है और च्वाइस-फिलिंग विकल्प से पहले सीट मैट्रिक्स जारी करता है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: भारत में प्रत्येक वर्ष स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) द्वारा नीट पीजी का आयोजन किया जाता है। नीट पीजी सीट मैट्रिक्स के आधार पर उम्मीदवार ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित कर सकते हैं। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में भारत में नीट पीजी सीटों की संख्या में करीब 127 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी परीक्षा डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD)/ मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) / पीजी डिप्लोमा (PG Diploma) पाठ्यक्रमों की सभी सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवार मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया/ नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा संबंद्ध भारत के किसी भी संस्थान से एमबीबीएस परीक्षा पूरी करने के बाद नीट पीजी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस साल नीट पीजी में 4,000 सीटों की बढ़ोतरी की गई है, जिससे बाद अब 73,111 पीजी सीटें हो गई हैं। वर्ष 2014 में नीट पीजी सीटों की कुल संख्या 31,185 थी। भारत में सबसे अधिक नीट पीजी सीटें महाराष्ट्र राज्य के मेडिकल कॉलेजों में हैं। बता दें कि, एमसीसी 50% केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों में नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करता है। हालांकि, नीट पीजी 2024 की सीट मैट्रिक्स अभी तक प्राधिकरण द्वारा जारी नहीं की गई है।
एमसीसी ऑनलाइन नीट पीजी काउंसलिंग आयोजित करता है और च्वाइस-फिलिंग विकल्प देने से पहले सीट मैट्रिक्स जारी करता है। नीट पीजी के माध्यम से सरकारी कॉलेजों में 31345 सीटें, निजी कॉलेजों में 31345 सीटें उपलब्ध हैं। नीट पीजी में अच्छे अंक पाने वालों की सूची में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 550 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
नीट पीजी सीट मैट्रिक्स 2024 को चार भागों - 1) अखिल भारतीय कोटा सीट मैट्रिक्स (AIQ), 2) डीम्ड विश्वविद्यालय सीट मैट्रिक्स, 3) डीएनबी सीट मैट्रिक्स और 4) सेंट्रल इंटरनल सीट मैट्रिक्स में बांटा गया है।
नीट पीजी के माध्यम से प्रवेश देने वाले भारत के शीर्ष 10 मेडिकल कॉलेजों की सीट मैट्रिक्स की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | मेडिकल कॉलेजों के नाम | एमडी/ एमएस/ पीजी डिप्लोमा सीटें |
|---|---|---|
| 1 | क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, सीएमसी वेल्लोर | 218 |
| 2 | अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर | 159 |
| 3 | संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS), लखनऊ | 132 |
| 4 | बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी | 189 |
| 5 | कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (KMC), मणिपाल | 268 |
| 6 | मद्रास मेडिकल कॉलेज एंड गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल (MMC), चेन्नई | 609 |
| 7 | किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ | 436 |
| 8 | वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल (VMMC), दिल्ली | 325 |
| 9 | डॉ. डीवाई पाटिल विद्यापीठ | 220 |
| 10 | शिक्षा 'ओ' अनुसंधान, भुवनेश्वर | 112 |
भारत के विभिन्न राज्यों में NEET PG सीटों का वितरण अलग-अलग है, जिसमें सरकारी और निजी दोनों मेडिकल कॉलेजों में सीटें उपलब्ध हैं। उम्मीदवार नीचे सारणी में राज्यवार सीटें देख सकते हैं:
| राज्य/संघ राज्य क्षेत्र | सरकारी मेडिकल कॉलेज | निजी मेडिकल कॉलेज | सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटें | निजी मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटें |
|---|---|---|---|---|
अंडमान व निकोबार द्वीप समूह | 1 | 0 | 0 | 0 |
आंध्र प्रदेश | 18 | 19 | 1,923 | 1,645 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 | 0 | 0 |
असम | 13 | 0 | 738 | 0 |
बिहार | 13 | 8 | 908 | 321 |
चंडीगढ़ | 1 | 0 | 585 | 0 |
दिल्ली | 8 | 2 | 2,889 | 49 |
गोवा | 1 | 0 | 137 | 0 |
गुजरात | 23 | 17 | 2,186 | 724 |
हरयाणा | 6 | 9 | 432 | 465 |
जम्मू और कश्मीर | 11 | 1 | 606 | 51 |
झारखंड | 7 | 2 | 263 | 0 |
कर्नाटक | 24 | 46 | 1,856 | 4,593 |
केरल | 12 | 21 | 1,077 | 868 |
मध्य प्रदेश | 15 | 12 | 1,489 | 859 |
महाराष्ट्र | 32 | 36 | 3,576 | 2,498 |
मणिपुर | 3 | 1 | 255 | 0 |
नागालैंड | 1 | 0 | 0 | 0 |
ओडिशा | 12 | 5 | 725 | 509 |
पंजाब | 5 | 7 | 408 | 384 |
राजस्थान | 26 | 9 | 2,255 | 1,033 |
तमिलनाडु | 38 | 36 | 2,765 | 2,369 |
तेलंगाना | 28 | 28 | 1,504 | 1,608 |
उत्तर प्रदेश | 35 | 33 | 2,301 | 1,919 |
पश्चिम बंगाल | 26 | 9 | 1,791 | 297 |