Saurabh Pandey | July 4, 2025 | 04:52 PM IST | 2 mins read
झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) द्वारा आयोजित साक्षात्कारों में अंतिम साक्षात्कार के पहले अभ्यर्थी अपनी आवंटित सीट का त्याग कर सकते हैं। उस स्थिति में उनकी सुरक्षा राशि झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) द्वारा उनके खाते में वापस कर दी जाएगी।
Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
Check Now
नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने झारंखड इंजीनियरिंग प्रवेश (लेटरल एंट्री) के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आज यानी 4 जुलाई 2025 से पहले राउंड की सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भर सकते हैं। राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 8 जुलाई तक है।
जेसीईसीई एलई काउंसलिंग के लिए निर्धारित तिथि तक नामांकन नहीं लेने पर सीट / संस्थान का आवंटन स्वतः रद्द हो जाएगा। काउंसलिंग के समय अभ्यर्थियों द्वारा जमा की गई सुरक्षा राशि, ऑनलाइन काउंसलिंग के अंतिम चरण की समाप्ति के तीन महीने के भीतर अभ्यर्थी और / या संस्थान को वापस कर दी जाएगी।
श्रेणी | काउंसलिंग शुल्क |
|---|---|
सामान्य / ईडब्ल्यूएस / बीसी-I / बीसी-II | 400 रुपये |
एससी / एसटी / सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थी | 250 रुपये |
काउंसलिंग शेड्यूल | काउंसलिंग तिथियां |
|---|---|
ऑनलाइन पंजीकरण और सीट आवंटन के लिए विकल्प भरने की प्रारंभ तिथि | 4 जुलाई 2025 |
ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की अंतिम तिथि | 8 जुलाई 2025 |
भरे गए विकल्पों में संशोधन | 9 जुलाई 2025 |
अंतरिम सीट आवंटन पत्र जारी करने की तिथि | 11 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक |
संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश | 12 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक |
काउंसलिंग शेड्यूल | तिथि |
|---|---|
रिक्त सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन | 18 जुलाई 2025 |
ऑनलाइन पंजीकरण और सीट आवंटन के लिए विकल्प भरने की प्रारंभ तिथि | 18 जुलाई 2025 |
ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2025 |
भरे गए विकल्पों में संशोधन | 22 जुलाई 2025 |
अंतरिम सीट आवंटन पत्र जारी करने की तिथि | 24 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक |
संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश | 25 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक |
काउंसलिंग शेड्यूल | तिथि |
|---|---|
रिक्त सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन | 1 अगस्त 2025 |
ऑनलाइन पंजीकरण और सीट आवंटन हेतु विकल्प भरने की प्रारंभ तिथि | 1 अगस्त 2025 |
ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की अंतिम तिथि | 3 अगस्त 2025 |
अनंतिम सीट आवंटन पत्र जारी करने की तिथि | 5 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक |
संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश | 6 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक |
अभ्यर्थी की श्रेणी | सुरक्षा जमा राशि |
|---|---|
अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति / सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थी | 2,000 रुपये |
बीसी-I / बीसी-II / ईडब्ल्यूएस | 3,500 रुपये |
सामान्य वर्ग | 5,000 रुपये |