NEET PG Postponed 2024: नीट पीजी स्थगित मोदी राज में बर्बाद शिक्षा व्यवस्था का एक और उदाहरण है- राहुल गांधी
Abhay Pratap Singh | June 23, 2024 | 01:47 PM IST | 2 mins read
राहुल गांधी ने कहा - नरेंद्र मोदी की अक्षम सरकार स्टूडेंट्स के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
नई दिल्ली: नीट पीजी 2024 प्रवेश परीक्षा स्थगित किए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि यह शिक्षा प्रणाली के बर्बाद होने का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है। एनटीए द्वारा नीट पीजी का आयोजन आज यानी 23 जून को किया जाना था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जारी आधिकारिक सूचना में कहा था कि, उसने कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की सुचिता (इंटीग्रिटी) पर हाल ही में लगे आरोपों के मद्देनजर ‘एहतियाती उपाय’ के तौर पर 23 जून को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि, “अब NEET PG भी स्थगित! यह नरेंद्र मोदी के राज में बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है। भाजपा राज में छात्र अपना करियर बनाने के लिए ‘पढ़ाई’ नहीं, अपना भविष्य बचाने के लिए सरकार से ‘लड़ाई’ लड़ने को मजबूर है।”
गांधी ने आगे कहा कि, “अब यह स्पष्ट है - हर बार चुप-चाप तमाशा देखने वाले मोदी पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के आगे पूरी तरह से बेबस हैं। नरेंद्र मोदी की अक्षम सरकार स्टूडेंट्स के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है - हमें देश के भविष्य को उससे बचाना ही होगा।”
केंद्र सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद बीते शनिवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया। वहीं, शिक्षा मंत्रालय ने प्रदीप सिंह खरोला को एनटीए का नया अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया है।
परीक्षा एजेंसी की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने तथा परीक्षा सुधारों की सिफारिश करने के लिए पूर्व इसरो प्रमुख राधाकृष्णन की अध्यक्षता में केंद्र द्वारा सात सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसके अलावा, नीट परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। बता दें कि, यूजीसी नेट जून सहित कई परीक्षा हाल ही में स्थगित व रद्द की गई हैं।
अगली खबर
]NEET PG Postponed 2024: नीट पीजी स्थगित करने पर SFI और अन्य संगठनों ने की जांच की मांग; बताया- ‘छात्र विरोधी’
छात्र संघ ने कहा कि मोदी सरकार अधिकारियों को बदलने से बच नहीं सकती। सुबोध कुमार सिंह के साथ-साथ यूजीसी प्रमुख ममीडाला जगदीश कुमार के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल